विसंभर बिगहा में सवारियों से भरी अनियंत्रित ऑटो पलटी, पांच घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Aug 2024 9:43 PM
इस घटना में ऑटो सवार पांच लोग घायल हो गये.
औरंगाबाद ग्रामीण. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विसंभर बिगहा गांव के समीप एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ऑटो पलट गयी. इस घटना में ऑटो सवार पांच लोग घायल हो गये. घायलों में रफीगंज थाना क्षेत्र के कोटवारा गांव निवासी शर्मा मिस्त्री, पराव बिगहा निवासी शिवपूजन रजक, रजनी देवी, पार्वती कुमारी व एक अन्य शामिल है. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान परिजनों ने बताया कि सभी लोग एक ही ऑटो पर सवार होकर फेसर से औरंगाबाद जा रहे थे. घायलों का आरोप है कि चालक ऑटो को काफी तेज गति में चला रहा था. जैसे ही ऑटो विशंभर बिगहा के समीप पहुंची, तभी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई और उसपर सवार सभी लोग घायल हो गये. घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. उसी रास्ते गुजर रहे चतरा गांव निवासी अरुण कुमार उर्फ महादेव ने स्थानीय लोगों की मदद से अन्य वाहन से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार किया गया. इधर घायल शिवपूजन रजक ने बताया कि चालक को मना करने के बावजूद भी ऑटो काफी तेज गति में चला रहा था. घायलों ने अस्पताल पहुंचाने वाले अरुण कुमार उर्फ महादेव व अन्य लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










