ePaper

एंबुलेंस के धक्के से पलटा ऑटो, पोते की शादी से पहले दादा की मौत

Updated at : 29 Apr 2025 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
एंबुलेंस के धक्के से पलटा ऑटो, पोते की शादी से पहले दादा की मौत

औरंगाबाद-पटना मुख्य पथ में दाउदनगर थाना क्षेत्र के जिनोरिया के समीप तेज रफ्तार एंबुलेंस ने ऑटो में टक्कर मार दिया

विज्ञापन

औरंगाबाद/दाउदनगर. औरंगाबाद-पटना मुख्य पथ में दाउदनगर थाना क्षेत्र के जिनोरिया के समीप तेज रफ्तार एंबुलेंस ने ऑटो में टक्कर मार दिया, जिससे ऑटो पलट गया. उस पर सवार एक वृद्ध की मौत हो गयी, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना मंगलवार की देर शाम की है. मृतक की पहचान दाउदनगर के वार्ड 16 अहिर टोली निवासी 65 वर्षीय पारस प्रसाद के रूप में हुई है. घायलों में मृतक की पत्नी कलावती देवी, बेटी कमली देवी, पोता बबलू कुमार और दो छोटे-छोटे बच्चे शामिल हैं. घटना के बाद वहां मौजूद स्थानीय लोगों द्वारा परिजनों को जानकारी दी गयी, जिसके बाद मृतक के पुत्र छोटू कुमार व पुत्रवधू गुड़िया देवी सहित अन्य लोग वहां पहुंचे व घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों ने पारस की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. परिजन आनन-फानन में उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. अस्पताल में वृद्ध की मौत की सूचना नगर थाना की पुलिस को दी गयी है. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गयी. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

दो दिन बाद थी पोते की शादी, खुशी का माहौल मातम में बदला

सदर अस्पताल पहुंचे मृतक की बहू गुड़िया देवी ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ टाटा में रहती है. मृतक भी उसके साथ वही रहता था. दो दिन बाद मृतक के पोते बब्लू की शादी थी. दो मई को तिलक आना था व छह मई को बारात था. शादी समारोह में शामिल होने को लेकर सभी लोग टाटा से घर लौट रहे थे. ट्रेन अनुग्रह नारायण रोड रेलवे स्टेशन उतरने के बाद ऑटो रिजर्व कर दाउदनगर जा रहे थे. इसी बीच दुर्घटना हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन