दुर्गापुर में औरंगाबाद के युवक की दुर्घटना में मौत

Updated:
विज्ञापन
दुर्गापुर में  औरंगाबाद के युवक की दुर्घटना में मौत

मृतक की पहचान औरंगाबाद जिले के देवकुंड थाने के बनतारा पंचायत अंतर्गत खजाची बिगहा गांव निवासी राजेश यादव के पुत्र शनिश कुमार के रूप में हुई है

विज्ञापन

गोह. पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुई सड़क दुर्घटना में औरंगाबाद के एक युवक की मौत हो गयी. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया तो पंचायत में मातम का माहौल कायम हो गया. मृतक की पहचान औरंगाबाद जिले के देवकुंड थाने के बनतारा पंचायत अंतर्गत खजाची बिगहा गांव निवासी राजेश यादव के पुत्र शनिश कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, शनिश दुर्गापुर स्थित एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था. शनिश कुमार ड्यूटी जाने के दौरान सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया. हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. परिजनों के अनुसार, शनिश कुमार मेहनती और मिलनसार स्वभाव के कारण वे अपने कार्यस्थल और गांव दोनों जगह लोगों के बीच प्रिय थे, लेकिन अचानक हुई इस दुर्घटना ने परिवार सहित पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है. शव सोमवार की शाम के दुर्गापुर से उनके पैतृक गांव खजांची बिगहा पहुंचा. पूरा गांव शोक में डूब गया. गांव के लोग अपने चहेते युवा के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े. इस घटना से ग्राम पंचायत बनतारा में मातम पसर गया है. ग्रामीणों ने इस दुखद घड़ी में मृतक के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन