Road Accident: तिलक समारोह में जा रहे बाइक सवार को बस ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

Published by :kumarsuryakant
Published at :05 May 2026 6:22 PM (IST)
विज्ञापन
aurangabad road accident news

विकास कुमार फाइल फोटो

Aurangabad News: औरंगाबाद के कुटुंबा थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा देखने को मिला. तेज रफ्तार से आ रही बस के टक्कर से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसका इलाज औरंगाबाद के सदर अस्पताल में चल रहा है.

विज्ञापन

Aurangabad News: औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र से एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है. जहां खुशियों के माहौल में जा रहे एक युवक के साथ बड़ी अनहोनी हो गई. जब अंबा-नवीनगर पथ पर ओरडीह गांव के पास एक अनियंत्रित सवारी बस ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसका इलाज औरंगाबाद के सदर अस्पताल में चल रहा है.

तिलक में जाने के दौरान हुआ हादसा

जख्मी युवक की पहचान नवीनगर थाना क्षेत्र के बढ़की पाढ़ी गांव निवासी वृज बिहारी पांडेय के बेटे विकास कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार विकास अंबा थाना क्षेत्र केढुंडा गांव में अपने रिश्तेदार गोपाल पांडेय के यहां तिलक में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान ओरडीह गांव के पास बस से उनकी सीधी टक्कर हो गई.

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से विकास को रेफरल अस्पताल कुटुंबा ले जाया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत को गंभीर देखते हुए, बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद के सदर अस्पताल रेफर कर दिया है.

अम्बुज पांडेय की रिपोर्ट

Also Read: विक्रमशिला सेतु टूटने से बढ़ी परेशानी, अब सरायगढ़ से देवघर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें अपडेट

विज्ञापन
kumarsuryakant

लेखक के बारे में

By kumarsuryakant

kumarsuryakant is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन