औरंगाबाद के ओबरा में 11 हजार वोल्ट के तार समेत तीन बिजली पोल गिरे, आठ गांवों में बिजली आपूर्ति ठप

Updated:
विज्ञापन

11 हजार के तार सहित तीन पोल गिरे

Bijli Aapurti Badhit: ग्राम शंकरपुर में 11 हजार वोल्ट की बिजली के तीन पोल अचानक गिर गए, जिससे आठ गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है. ग्रामीणों में भारी आक्रोश है क्योंकि विभाग ने सुबह सूचना मिलने के बावजूद दोपहर तक कोई कार्रवाई नहीं की.

विज्ञापन

Bijli Aapurti Badhit: जमहोर फीडर अंतर्गत ग्राम शंकरपुर स्थित किड्स गार्डन इंटरनेशनल स्कूल के पीछे मंगलवार की सुबह करीब छह बजे 11 हजार वोल्ट के तार समेत तीन बिजली पोल अचानक गिर गये. पोल गिरने के बाद आसपास के कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी. ग्रामीणों का आरोप है कि घटना की सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को सुबह ही दे दी गयी थी, लेकिन दोपहर दो बजे तक घटनास्थल का जायजा लेने कोई कर्मी नहीं पहुंचा. इससे ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया.

जमीन पर पड़ा रहा 11 केवी का तार

ग्रामीणों के अनुसार, बिजली पोल गिरने के बाद 11 केवी का तार जमीन पर पड़ा रहा. इससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है. ग्रामीणों का कहना है कि सूचना मिलने के बावजूद विभाग की ओर से क्षतिग्रस्त तार को सुरक्षित करने के लिए तत्काल कोई कदम नहीं उठाया गया.

ग्रामीणों ने बताया कि बिजली आपूर्ति बंद होने से फिलहाल हादसे का खतरा टला हुआ है, लेकिन जमीन पर गिरे तार के कारण आसपास के लोगों में डर बना हुआ है. खासकर स्कूल और आबादी वाले इलाके के पास तार गिरने से ग्रामीणों ने जल्द कार्रवाई की मांग की है.

सुबह छह बजे दी सूचना, दोपहर तक नहीं पहुंचे कर्मी

ग्रामीण अनूप कुमार, गुड्डू पासवान, राजू पासवान, विक्रम कुमार, अभिषेक पाल और वार्ड सदस्य रविंद्र कुमार समेत अन्य लोगों ने बताया कि पोल गिरने की जानकारी सुबह करीब छह बजे ही बिजली विभाग को दे दी गयी थी. इसके बावजूद दोपहर दो बजे तक कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा.

ग्रामीणों ने विभाग से क्षतिग्रस्त पोल और तार को तत्काल हटाकर नये पोल लगाने तथा बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है.

आठ गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित

तीन बिजली पोल गिरने के कारण इस्लामपुर, शंकरपुर, रतवार, हेमजा, सनहुली, योगी बिगहा, कदीयाही और अकलु बिगहा समेत कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी. लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

ग्रामीणों के अनुसार, बिजली संकट का असर घरेलू कामकाज के साथ बच्चों की पढ़ाई और छोटे व्यवसायों पर भी पड़ रहा है.

विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने मांग की है कि विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर गिरे हुए पोल और तार को सुरक्षित करे. इसके बाद नये पोल लगाकर बिजली आपूर्ति जल्द बहाल की जाये, ताकि लोगों को राहत मिल सके.

इधर, मामले को लेकर कनिष्ठ अभियंता मिहिर कुमार उपाध्याय से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका.

इसे भी पढ़ें: सारण में अजगर को शरीर पर लपेटकर करतब दिखाने का VIDEO वायरल, वन विभाग ने शुरू की कार्रवाई; मझनपूरा के चरण सिंह पर नजर


विज्ञापन
ब्रजेश द्विवेदी

लेखक के बारे में

By ब्रजेश द्विवेदी

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन