ePaper

Aurangabad News : उद्योग लगाकर आत्मनिर्भर बनेंगे युवा, मिली राशि

Updated at : 06 Feb 2026 10:16 PM (IST)
विज्ञापन
Aurangabad News : उद्योग लगाकर आत्मनिर्भर बनेंगे युवा, मिली राशि

Aurangabad News:प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में 173 लाभुकों को मिला ऋण

विज्ञापन

औरंगाबाद शहर. जिले में उद्योग को बढ़ावा दिया जा रहा है. इसके लिए विभाग से योजना के तहत आर्थिक मदद दी जा रही है. शुक्रवार को जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में जिला प्रशासन एवं उद्योग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लाभुकों के लिए ऋण स्वीकृति एवं भुगतान शिविर का आयोजन किया गया. महाप्रबंधक ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के तहत 78 लक्ष्य के विरुद्ध 61 ऋण की स्वीकृति एवं 20 लाभुकों को ऋण की राशि का भुगतान किया गया है. स्वीकृति के बाद भुगतान के लिए लंबित आवेदनों का आरसेटी में ईडीपी प्रशिक्षण कराया जा रहा है. प्रशिक्षण के बाद भुगतान की प्रक्रिया अविलंब बैंकों द्वारा कर दी जायेगी. प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना की जानकारी देते हुए महाप्रबंधक ने बताया कि इस योजना में विभाग द्वारा कुल 239 लक्ष्य के विरुद्ध 120 आवेदनों की स्वीकृति की गई है एवं स्वीकृति के विरुद्ध 68 आवेदकों को ऋण राशि का भुगतान किया गया है. इसी तरह प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में 174 ऋण आवेदनों की स्वीकृति के विरुद्ध 173 लाभुकों को ऋण राशि का भुगतान कर दिया गया है. जिलाधिकारी ने अग्रणी जिला प्रबंधक एवं जिला उद्योग केंद्र के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि लाभुक एवं बैंक से समन्वय स्थापित कर लंबित आवेदनों का त्वरित निष्पादन करना सुनिश्चित करें. साथ ही साथ बैंक अधिकारियों को उक्त योजनाओं के शेष लक्ष्य को प्राथमिकता देते हुए फरवरी माह के अंत तक शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति अचूक रूप से कर लेने का निर्देश दिया. उद्योग विभाग के सहायक उद्योग निदेशक ने बताया कि विभाग के वरीय पदाधिकारी द्वारा लगातार प्रगति की समीक्षा की जा रही है एवं अविलंब लंबित आवेदनों का निबटारा करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निर्देश दिया गया है. डीएम ने शिविर में उपस्थित उक्त योजनाओं के लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति एवं भुगतान पत्र दिया गया व उन सभी के उद्योग के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की. साथ ही सभी को सत्यनिष्ठा एवं मेहनत से उद्योग चलाने के लिए प्रेरित किया. ऋण शिविर में पीएमइजीपी योजना के चार लाभुकों को विभिन्न परियोजनाओं के लिए स्वीकृति (42.96 लाख) एवं कुल दो लाभुकों को ऋण राशि का भुगतान (21.56 लाख) तथा पीएमएफएमइ योजना अंतर्गत कुल आठ लाभुकों को विभिन्न परियोजनाओं के लिए स्वीकृति (31.25 लाख) एवं कुल आठ लाभुकों को ऋण राशि का भुगतान (22.87 लाख) रुपये का भुगतान किया गया. मौके पर अग्रणी जिला प्रबंधक व अन्य अधिकारियों के साथ बैंकों के जिला समन्वयक, जीविका एवं जिला उद्योग केंद्र के पदाधिकारी तथा कर्मी, जिला संसाधन सेवी के साथ उक्त योजना से लाभान्वित लाभुक भी शामिल हुए.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINGH_PT

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINGH_PT

AMIT KUMAR SINGH_PT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन