Aurangabad News: संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Published by : Vivek Pandey Updated At : 27 May 2026 1:00 PM
Aurangabad News: दुकान पर चूल्हा जलाने के दौरान गिरे युवक की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
Aurangabad News: (सुजीत कुमार सिंह) औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र के चरकावां पंचायत अंतर्गत बदोपुर गांव निवासी 42 वर्षीय अमरनाथ कुमार की बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
मृतक अमरनाथ कुमार, कमलेश सिंह के पुत्र थे और गांव के समीप चकलदह गांव के पास चाय-नाश्ते की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे.
दुकान पर अचानक गिर पड़े अमरनाथ
जानकारी के अनुसार अमरनाथ कुमार रोज की तरह बुधवार सुबह अपनी दुकान खोलने पहुंचे थे. दुकान पहुंचने के बाद उन्होंने कोयले का चूल्हा जलाया. इसी दौरान अचानक वह दुकान पर ही गिर पड़े.
आसपास मौजूद लोगों ने जब उन्हें जमीन पर गिरा देखा तो तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए.
परिवार में मचा मातम
मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई. पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.
ग्रामीणों ने बताया कि अमरनाथ कुमार मिलनसार और मेहनती व्यक्ति थे. उनकी अचानक मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन पुत्रों को छोड़ गए हैं.
पुलिस कर रही हर पहलू से जांच
घटना की सूचना मिलने पर रफीगंज थाना के एसआई पप्पू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया.
थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा. पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.
वहीं ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.
Also Read : Hajipur News : खेत से लौट रहे किसान को बाइक ने रौंदा, मौके पर मचा हड़कंप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vivek Pandey
विवेक रंजन पांडेय का जन्म और पालन-पोषण बिहार के गौरवशाली इतिहास और ज्ञान की भूमि नालंदा में हुआ. इसी पावन धरती के संस्कारों ने उन्हें समाज और व्यवस्था को गहराई से देखने का नजरिया दिया. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को करियर बदलने के लिए उन्होंने पटना के आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. पिछले 7 वर्षों से टीवी चैनल के जरिए रिपोर्टिंग फील्ड में लगातार सक्रिय हैं. Network 10 National News Channel से करियर की शुरुआत की. उसके बाद कई संस्थानों में काम किया. शिक्षा और राजनीति के साथ कृषि, महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर विशेष रूचि रखते हैं. पत्रकारिता की बारीकियों को सीखा और ग्राउंड जीरो पर रहकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. वर्तमान में Prabhat Khabar के माध्यम से बिहार की खबरों को एक नया आयाम दे रहे हैं. वे बिहार की राजनीति के साथ-साथ देश की सियासी हलचलों पर भी पैनी नजर रखते हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जब वह उप मुख्यमंत्री थे तब इंटरव्यू किया. इसके साथ कैबिनेट के अधिकांश प्रमुख मंत्रियों का विशेष इंटरव्यू किया है. बिहार के शीर्ष नेताओं और नौकरशाहों को बहुत करीब से देखा, समझा और उनकी नीतियों का निष्पक्ष विश्लेषण किया. जटिल राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद सरल भाषा में जनता के सामने पेश किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










