Aurangabad News : मजदूरों को संगठित होना जरूरी, मिलेगा लाभ : मांझी

Updated at : 02 May 2025 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
Aurangabad News : मजदूरों को संगठित होना जरूरी, मिलेगा लाभ : मांझी

Aurangabad News:टाउन हॉल में हम ने मजदूर दिवस पर कार्यक्रम का किया आयोजन

विज्ञापन

औरंगाबाद ग्रामीण.

शहर के नगर भवन में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) द्वारा मजदूर दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक व केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी व बिहार सरकार के मंत्री व औरंगाबाद जिला प्रभारी मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन शामिल हुए. अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने की व संचालन लेबर सेल के कार्यकारी अध्यक्ष रामजी सिंह ने किया. जीतन राम मांझी व डॉ संतोष कुमार सुमन सहित अन्य लोगों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. कार्यकर्ताओं द्वारा मंच पर मौजूद सभी लोगों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. जीतन राम मांझी ने मगही अंदाज में भाषण देना शुरू किया तो लोगों में उत्साह का माहौल दिखा. उन्होंने कहा कि मैं मगध की धरती में जन्म लिया हूं. हमारी पहचान ही मगही भाषा से है. वैसे उन्होंने मजदूरों के हक व हिस्से के बारे में बातें कही. देश में जितना भी विकास होता है, उसमें से 25 प्रतिशत मजदूरों का हक होता है. लोग कहते हैं कि मजदूर अपने पेट के लिए काम करते हैं, लेकिन हकीकत तो यह है मजदूर अपना पेट जलाकर दूसरों का भरते हैं. अगर मजदूरों को दरकिनार किया जायेगा, तो देश में विकास कैसे होगा. मजदूर के हक को लोग नहीं समझ रहे हैं. दुनिया की भलाई, समाज व राष्ट्र की भलाई के लिए मजदूर काम करते हैं. आजादी के 78 साल बाद भी मजदूरों की दशा और दिशा में कोई परिवर्तन नहीं हुआ. मजदूर दो तरह के होते है. जो संगठित मजदूर होते हैं उनकी समाज में इज्जत होती है और जो असंगठित होते है उनकी कोई वैल्यू नहीं होती.

विधानसभा चुनाव में 30 सीटों की मांग की

मजदूर दिवस पर लोगों को संबोधित करते हुए जीतनराम मांझी ने बिहार विधानसभा चुनाव की 30 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान भी कर दिया. उन्होंने मजदूरों को निबंधन कराने और संगठित रहने की सलाह दी. मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी दर से भी कम पैसा दिया जा रहा है. संगठित मजदूर हक के लिए आवाज उठाते हैं, लेकिन असंगठित मजदूरों का शोषण होता है. उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अपने पुत्र संतोष सुमन से कहा कि अगर मजदूर दिवस मना रहे हैं तो मजदूरों का निबंधन कराइए. इसके लिए सरकार से उचित कदम उठाने की मांग की. कहा कि लाल और हरे झंडे वाले यह बातें नहीं करेंगे. दूसरे राज्य में जाने वाले मजदूरों का रजिस्ट्रेशन होना चाहिए. न्यूनतम मजदूरी दर पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में 30 सीट दिला दीजिए, ताकि मैं मजदूरों की आवाज बुलंद कर सकूं. वैसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मजदूरों वंचितों और महिलाओं के लिए काम कर रहे हैं.

हर कार्यों का श्रेय लेने में विपक्ष आगे : प्रभारी मंत्री

प्रभारी मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन ने कहा कि एनडीए के कार्यकाल में देश का समुचित विकास हो रहा है. अब समय है बिहार में अपनी सरकार बनाने का. 2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए को भारी बहुमत से जिताना है. विपक्ष के लोग भ्रम फैला रहे हैं. जंगलराज के युवराज अभी भी पुराने ढर्रे से बाहर नहीं निकल पाए हैं. वे दूसरों के काम का श्रेय लेना चाहते हैं. कहते हैं कि उनके दबाव में प्रधानमंत्री ने जनगणना का निर्णय लिया. खुद कुछ नहीं कर सकते, दूसरों के काम को अपना बताते हैं. एक उपमुख्यमंत्री मुख्यमंत्री को चुनौती देता है कि नौकरी मैंने दी. सोचिए, उनका चेतन अभी भी बच्चा है. ऐसे लोगों से विकास की उम्मीद नहीं की जा सकती. जनता को ऐसे लोगों के बहकावे में नहीं आना चाहिए. उन्होंने कहा कि मजदूर वह हैं जो दिन-रात मेहनत करते हैं. उनके पसीने से ही देश और समाज का पेट भरता है. उद्योग, फैक्ट्री, राजनीति सब मजदूरों की मेहनत से ही चलता है. कोई भी देश या राज्य अगर विकसित है तो उसमें मजदूरों का योगदान है. कहा कि हम पार्टी की विचारधारा गरीबों और मजदूरों की है. पार्टी का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों को आगे लाना है. जब तक हर मजदूर मजबूत और सजग नहीं होगा, तब तक पार्टी इसी दिशा में काम करती रहेगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी गरीबों के लिए कई योजनाएं चलाई हैं.

जातीय जनगणना कराने का निर्णय ऐतिहासिक कदम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जातीय जनगणना कराने का निर्णय लिया है. यह ऐतिहासिक कदम होगा. 1931 में अंग्रेजों ने जनगणना कराई थी. अब फिर से जनगणना होगी तो सभी को अपनी जनसंख्या का पता चलेगा. इससे राजनीतिक भागीदारी और आरक्षण तय होगा. इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव सुनील चौबे, युवा जिलाध्यक्ष गुलाम सरवर, छात्र जिलाध्यक्ष राहुल कुमार, जिला प्रवक्ता सूरज कुमार राय, कुटुंबा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी श्रवण भुइयां, वरीय नेता अजय भुइयां, भीम प्रताप सिंह, भाजपा जिला प्रवक्ता दीपक कुमार सिंह, विकास कुमार मिश्रा, अंकित कुमार, संजय यादव, नीतीश कुमार, विजय सिंह, महिला जिलाध्यक्ष शशि देवी दानिका, संजय मेहता सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINGH_PT

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINGH_PT

AMIT KUMAR SINGH_PT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन