Aurangabad News: आर्म्स एक्ट में दोषी को दो वर्ष सश्रम कारावास
Updated at : 01 Mar 2025 10:52 PM (IST)
विज्ञापन

Aurangabad News: अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि प्राथमिकी सूचक थानाध्यक्ष रंजय कुमार ने अभियुक्त के खिलाफ 12 अगस्त 2019 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी
विज्ञापन
औरंगाबाद शहर.
व्यवहार न्यायालय के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी माधवी सिंह ने बारूण थाना कांड -206/19, ट्रायल नम्बर -2104/24 में निर्णय पर सुनवाई करते हुए एक मात्र अभियुक्त को सजा सुनाई है. जिला अभियोजन पदाधिकारी दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि बारूण के हबसपुर निवासी अभियुक्त मोती कुमार को आर्म्स एक्ट की धारा 25 (1- बी) ए में दो वर्ष सश्रम कारावास और दो हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है. जुर्माना नहीं देने पर एक माह साधारण कारावास होगी और धारा 26 में भी यही सजा सुनायी गयी है. दोनों सजाएं साथ-साथ चलेगी. अभियुक्त के साथ जब्त अग्नेयास्त्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था. अभियोजन की ओर से आठ गवाहों की गवाही हुई थी. अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि प्राथमिकी सूचक थानाध्यक्ष रंजय कुमार ने अभियुक्त के खिलाफ 12 अगस्त 2019 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी जिसमें कहा था कि अभियुक्त मोती कुमार रिसियप थाना कांड संख्या -71/19 में भी अभियुक्त था. घर के पास अभियुक्त को पकड़ने गयी पुलिस को देखकर वह भागने लगा तो पकड़ कर तलाशी ली गयी. कमर की बांयी ओर से कट्टा बरामद किया गया था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




