बाइक सवार बदमाशों ने युवती से 45 हजार रुपये छीना

बाइक सवार बदमाशों ने युवती से 45 हजार रुपये छीना
बिहारीगंज. मुख्य बाजार बस स्टैंड रोड स्थित बजाज शोरूम के सामने मंगलवार को बाइक सवार बदमाशों ने युवती 45 हजार रुपये छीन लिया. पीड़ित मोहनपुर पंचायत वार्ड संख्या 10 निवासी मांगेंन मेहता के 22 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी बिहारीगंज भारतीय स्टेट बैंक शाखा से पैसा निकासी कर घर जा रही थी. इसी दौरान बैंक से कुछ ही दूरी पर बजाज शोरूम के पास बाइक सवार बदमाशों ने बैंग लेकर फरार हो गया. वहीं युवती को धकले दिया. राहगिरों ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता ने आवेदन नहीं दिया है. आवेदन देने पर कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










