Aurangabad News : देव में ट्रैफिक सिस्टम ध्वस्त, श्रद्धालुओं को भी हो रही परेशानी

Published by :AMIT KUMAR SINGH_PT
Published at :28 Apr 2026 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
Aurangabad News : देव में ट्रैफिक सिस्टम ध्वस्त, श्रद्धालुओं को भी हो रही परेशानी

Aurangabad News: हॉस्पिटल मोड पर प्रत्येक दिन लोगों को जाम से होकर ही गुजरना पड़ रहा

विज्ञापन

देव. देव नगर पंचायत में आये दिन जाम लगना यहां की नियति बन गयी है. मंगलवार की सुबह से हीं हॉस्पिटल मोड पर लगे जाम से लोगों को परेशानी हुई. कई छोट-बड़े वाहन जाम में फंसे रहे. वैसे भी हॉस्पिटल मोड पर प्रत्येक दिन लोगों को जाम से होकर ही गुजरना पड़ रहा है. यह समस्या दिन प्रतिदिन विकराल रूप लेती जा रही है. यात्रियों को उस समय ज्यादा दिक्कत होती है जब केताकी, देव मोड रोड व बालुगंज रोड में भारी और बड़े वाहनों का आवागमन होता है. खासकर उनलोगों को ज्यादा परेशानी है, जिन्हें प्रति दिन प्रखंड मुख्यालय आना होता है, या अस्पताल से रेफर होने की स्थिति में बाहर जाना पड़ता है. अतिक्रमण के कारण सड़क इतनी तंग हो चुकी है कि दो वाहनों का एक साथ निकलना मुश्किल हो गया है. वही रास्ते में ही गड़े बिजली के खंभे अलग परेशानी पैदा करते है. देव की मुख्य सड़क मार्ग में हाइवा, ट्रक, बस समेत अन्य भारी वाहनों का परिचालन भी काफी अधिक होता है. भारी वाहनों की आवाजाही के दौरान सड़क पर जगह कम होने के कारण अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है. यूं कहे कि सूर्य नगरी में ट्रैफिक सिस्टम ध्वस्त हो गया है. आमलोग जब सुबह उठते हैं तो उनका पहला सामना शहर के चारों पथों में लगे हुए महाजाम से ही होता है. सुबह मॉर्निग वाक करने वाले लोग भी परेशान हो जाते है. व्यवसायियों की माने तो जाम से उनका व्यवसाय भी प्रभावित होने लगा है. मुन्ना सिंह, बाली सिंह, चंदन सिंह, राहुल कुमार, निशांत कुमार, बृजेश कुमार आदि लोगों ने बताया कि जाम कई घंटों तक लगे रहने के कारण अधिकांश बाहरी व्यवसायी इस शहर से खरीददारी करने से कतराने लगे हैं. जाम घंटों लगे रहने के कारण व्यवसायियों को आर्थिक, मानसिक व समय की बर्बादी झेलनी पड़ती है. फिलहाम जाम का हालात ऐसा है कि लोगों को पैदल चलना भी मुश्किलों से भरा हो गया है.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINGH_PT

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINGH_PT

AMIT KUMAR SINGH_PT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन