Aurangabad News : जमीन विवाद में बड़े बेटे ने पिता की पीट-पीटकर की हत्या

Updated:
विज्ञापन
Aurangabad News : जमीन विवाद में बड़े बेटे ने पिता की पीट-पीटकर की हत्या

Aurangabad News:अरथुआ चट्टी गांव में छह डिसमिल जमीन को लेकर एक माह से चल रहा था विवाद

विज्ञापन

औरंगाबाद/रफीगंज. रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र के अरथुआ चट्टी गांव में जमीन विवाद बड़े बेटे ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर अपने 60 वर्षीय वृद्ध पिता की हत्या कर दी. मृतक की पहचान अरथुआ चट्टी गांव निवासी अर्जुन नोनिया के रूप में हुई है. घटना शुक्रवार की रात की है. शनिवार की सुबह सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान अर्जुन नोनिया के मंझले पुत्र जितेंद्र नोनिया ने बताया कि वह तीन भाई है. पिता अर्जुन नोनिया द्वारा तीनों भाइयों का बंटवारा भी कर दिया गया है. एक माह पहले से छह डिसमिल जमीन को लेकर बड़े भाई योगेंद्र नोनिया के साथ विवाद चल रहा था. छह डिसमिल जमीन के बदले बड़े भाई योगेंद्र नोनिया को नौ डिसमिल जमीन हिस्से के रूप में दिया गया. इसके बावजूद उनको संतुष्टि नहीं थी. कागजी प्रक्रिया से भी जमीन का बंटवारा कर दिया गया था. इसके बावजूद फैसले के दौरान बड़े भाई द्वारा पिता अर्जुन नोनिया सहित दोनों भाइयों को जान मारने की धमकी दी गयी थी. शुक्रवार को आरोपित योगेंद्र नोनिया की पत्नी ने बहन को कॉल कर जानकारी दी कि उसका पति योगेंद्र नोनिया, पिता अर्जुन नोनिया सहित दो अन्य भाइयों के हत्या करने के लिए जा रहा है. पिता-पुत्र सहित तीनों को सुरक्षित जगह रहने को कहा गया. शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद पूरा परिवार घर में सोया था. अर्जुन नोनिया भी अपने कमरे में सोये थे. इसी दौरान रात में बड़ा बेटा योगेंद्र नोनिया पहुंचा और लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. जब सुबह पिता नहीं जागे, तो उन्हें जगाने के लिए गया तो देखा कि वह खून से लथपथ है और मृत अवस्था में पड़े हैं. बगल में ही खून से लथपथ एक लकड़ी का मोटा टुकड़ा भी दिखा. परिजनों ने घटना की सूचना कासमा थाने की पुलिस को दी. कासमा थाने की पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और मामले की तहकीकात शुरू कर दी. इधर, पुलिस द्वारा परिजनों से फर्द बयान कराकर शव का पोस्टमार्टम कराया और दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया. घटना को अंजाम देकर बड़ा बेटा योगेंद्र नोनिया फरार हो गया है. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. कासमा थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि अरथुआ चट्टी गांव में बड़े बेटे द्वारा लाठी-डंडे से पीट-पीट कर वृद्ध पिता की हत्या की गयी है. छोटा बेटा उपेंद्र नोनिया के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. आवेदन के आधार पर बड़ा बेटा योगेंद्र नोनिया सहित चार लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है. फिलहाल सभी आरोपित फरार चल रहे हैं. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By अमित कुमार सिंह

अमित कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 12 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बेलदौर (खगड़िया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन