Aurangabad News: जलभरी यात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ शुरू, माहौल भक्तिमय

Updated at : 01 Mar 2025 10:40 PM (IST)
विज्ञापन
Aurangabad News: जलभरी यात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ शुरू, माहौल भक्तिमय

Aurangabad News: कौआ खाप में शत्तचंडी महायज्ञ को लेकर शनिवार को धूमधाम से रथ, घोड़ा एवं गाजे-बाजे के साथ जलयात्रा निकाली गयी

विज्ञापन

रफीगंज.

रफीगंज प्रखंड के कौआ खाप में शत्तचंडी महायज्ञ को लेकर शनिवार को धूमधाम से रथ, घोड़ा एवं गाजे-बाजे के साथ जलयात्रा निकाली गयी. यज्ञ मंडप से जलयात्रा शुरू हुई जो विभिन्न गांवों से होते हुए भदवा, आशा बिगहा होकर कजपा दोमुहान में जलभरी कर मंडप प्रवेश कराया गया. जलभरी में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति से माहौल भक्ति मय हो गया. सरपंच प्रखंड अध्यक्ष सह यज्ञ समिति के अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, सचिव राहुल कुमार सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि अमित कुमार सिंह उर्फ छोटे सिंह, राजगीर यादव, नंदू शर्मा, कन्हाई यादव, अजय यादव, श्याम सुंदर यादव ने बताया कि देवी मंदिर में मां भगवती की प्राण प्रतिष्ठा के लिए शत्तचंडी महायज्ञ का शुभारंभ जलभरी के साथ किया गया. यह यज्ञ स्वामी मधुसूदनाचार्य के तत्वावधान में किया जा रहा है. एक मार्च से प्रारंभ होकर सात मार्च तक यह चलेगा. प्रतिदिन वृंदावन के कथावाचक का प्रवचन एवं रात में रामलीला का आयोजन किया जायेगा. जलयात्रा में अजय यादव, श्यामसुंदर यादव, धीरेंद्र चंद्रवंशी, विक्की चौहान, बलिंदर रजक, राजू पासवान, रणधीर, मुकेश यादव, कृष्ण यादव, भोला चौहान, नरेश पासवान, रौशन चंद्रवंशी, विकास कुमार यादव, योगेंद्र यादव, बलिंद्र रजक, रामानंद रजक, गुड्डू यादव, सहित सभी ग्रामीण शामिल हुए. उधर, चरकावां उपरडीह के विष्णु नगरी में लक्ष्मी नारायण ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ जलभरी यात्रा के साथ हुई. यज्ञ समिति के अध्यक्ष राम एकबाल शर्मा, सचिव अभय शर्मा, उपाध्यक्ष शुभम सिंह, उप सचिव विरेंद्र शर्मा ने बताया कि नवनिर्मित मंदिर में विष्णु एवं शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव सह यज्ञ का शुभारंभ स्वामी सुदर्शनचार्य के तत्वावधान में एक मार्च से सात मार्च तक होगा. गाजे-बाजे के साथ के साथ जलभरी यात्रा निकाली गयी. यज्ञ मंडप से प्रारंभ होकर सैकड़ों महिला, पुरुष जयकारा लगाते हुए शहर के रेलवे गुमटी, ब्लॉक रोड, महराजगंज, बस स्टैंड, मेन बाजार, स्टेशन रोड होते चरकावां उपरडीह सूर्य तालाब से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जलभरी कर वापस यज्ञ मंडप पहुंचे. इस मौके पर समिति के कोषाध्यक्ष विजय शर्मा, उप कोषाध्यक्ष सुधीर शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष सह पूर्व जिला पार्षद अरविंद यादव, चुन्नू शर्मा, मंटू शर्मा, मंटू यादव, संटू शर्मा, नागेंद्र शर्मा, टून यादव, पप्पू चौधरी, धर्मेंद्र कुमार, देवनारायण पासवान, प्रमोद यादव, भीम यादव सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन