Aurangabad News : सफलता का मूल मंत्र नियमित व व्यवस्थित परिश्रम : अभय

Updated at : 27 Feb 2025 10:26 PM (IST)
विज्ञापन
Aurangabad News : सफलता का मूल मंत्र नियमित व व्यवस्थित परिश्रम : अभय

Aurangabad News: श्री भागवत प्रसाद सिंह मेमोरियल फार्मेसी कालेज में ओरिएंटेशन कार्यक्रम संपन्न

विज्ञापन

मदनपुर.

देव मोड़ स्थित श्री भागवत प्रसाद सिंह मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन के नवप्रवेशित सत्र 2024-26 फार्मेसी के छात्र-छात्राओं का ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया है. इस ओरिएंटेशन प्रोग्राम का शुभारंभ श्री भागवत प्रसाद सिंह ग्रुप ऑफ कॉलेज के डायरेक्टर अभय कुमार सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कार्यक्रम की शुरुआत में शीतल एवं समूह ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की. श्री सिंह ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए कोशिश करना चाहिए .कोशिश करने वाले को जीवन में एक न एक दिन जरूर सफलता मिलती है. हम सभी को अपने संपूर्ण जीवन काल में भगवान एक अवसर जरुर देते हैं. यह क्षमता हमारे अंदर होनी चाहिए कि हम उस अवसर का फायदा उठाकर सफलता प्राप्त करें. जीवन में सफलता प्राप्त करने का मूल मंत्र नियमित परिश्रम करना होता है.श्री भागवत प्रसाद सिंह मेमोरियल बीएड कालेज के प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि धैर्य, साहस और आत्मविश्वास के साथ नियमित अध्ययन करने से भविष्य में शैक्षिक, सामाजिक और व्यावसायिक जीवन में सफलता मिलती है .इससे पूर्व श्री भागवत प्रसाद सिंह मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन देव मोड़ औरंगाबाद की प्राचार्या डॉ किशू त्रिपाठी ने नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को फार्मेसी कालेज से परिचित कराते हुए फार्मेसी पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम की अवधि, सामान्य एवं डिजिटल पठन -पाठन, गतिविधि क्रियाकलापों, प्रयोगशाला आधारित कार्यो, फार्मेसी कोर्स की उपयोगिता पर विस्तारपूर्वक जानकारी नवप्रवेशित छात्रों के बीच साझा की. छात्र-छात्राओं को अनुशासित, संयमित और नियमित अध्ययन करने के लिए प्रेरणा देते हुए प्रत्येक सेमेस्टर में पढ़ाई जाने वाली विषय सामग्री तथा प्रत्येक सेमेस्टर के सैद्धांतिक और प्रयोगात्मक परीक्षा के अंकों का विवरण पीपीटी प्रजेंटेशन कर दिया. मंच संचालन छात्रा साक्षी प्रिया व शीतल कुमारी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन फार्मेसी कालेज के शिक्षक अभिषेक राज ने किया. राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.इस अवसर पर नर्सिंग की प्राचार्या डॉ सीजी थॉमस, विभागाध्यक्ष पंकज कुमार सोनी, बीएड विभाग के विभागाध्यक्ष जय प्रकाश पाल, फार्मेसी कालेज के विभागाध्यक्ष सत्यप्रकाश, बिजेंद्र कुमार, डॉ रितेश कुमार, मनीष कुमार, सुमंत कुमार, विनय कुमार, अभिषेक, विजय कुमार चौरसिया, मुकेश कुमार सिंह, बब्लू कुमार, शिवशंकर, अर्जुन साहू, लालदेव यादव, मनीषा कुमारी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन