Aurangabad News: मामूली बात पर महिला सिपाही व वकील भिड़े, बहसबाजी से लगा जाम
Updated at : 01 Mar 2025 10:45 PM (IST)
विज्ञापन

Aurangabad News:गाली देने के बाद दोनों के बीच बहस-बाजी शुरू हो गयी. मामला धीरे-धीरे तूल पकड़ लिया. इस दौरान भारी संख्या में लोगों की भीड़ भी जुट गई
विज्ञापन
औरंगाबाद ग्रामीण.
शहर के गणेश मंदिर के समीप एक महिला पुलिसकर्मी और एक अधिवक्ता के साथ बहसबाजी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस दौरान दोनों के बीच काफी हंगामा भी हुआ. सड़क पर हंगामा होने के दौरान आवागमन भी बाधित हो गया. मामले से संबंधित अधिवक्ता रौशन शर्मा ने बताया कि वे अपने घर टिकरी रोड से कचहरी जा रहे थे. इसी दौरान गणेश मंदिर के समीप उनके पीछे से एक तेज रफ्तार बुलेट बाइक सवार गुजर रहा था. बाइक पर एक महिला सिपाही नॉर्मल ड्रेस में राइफल लेकर बैठी हुई थी. इसी दौरान राइफल के बट से अधिवक्ता रौशन शर्मा को चोट लग गयी. आवेश में महिला सिपाही की बाइक चला रहे युवक ने अधिवक्ता को गाली दे दी. गाली देने के बाद दोनों के बीच बहस-बाजी शुरू हो गयी. मामला धीरे-धीरे तूल पकड़ लिया. इस दौरान भारी संख्या में लोगों की भीड़ भी जुट गई. जानकारी मिली कि आवेश में महिला सिपाही ने पुलिसिया रौब दिखाते हुए अधिवक्ता का मोबाइल छीन लिया और झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगी. मोबाइल लेकर महिला सिपाही व उसके साथ रहे युवक बाइक से फरार होने की फिराक में थे. इसी दौरान अधिवक्ता ने उसकी बाइक की चाबी निकाल ली. इसी दौरान नगर थाना का एक पुलिसकर्मी भी वहां पहुंच गया और किसी तरह मामले को रफा-दफा करने में जुट गया. काफी देर के बाद जब महिला सिपाही ने अधिवक्ता का मोबाइल फोन दिया तो अधिवक्ता ने उसकी बाइक की चाबी वापस लौटायी. इधर, अधिवक्ता रौशन शर्मा ने वरीय अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है. हालांकि महिला पुलिसकर्मी से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन वह वहां से चली गयी. नगर थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की कोई सूचना नहीं है. अगर किसी पक्ष द्वारा आवेदन मिलता है तो आगे एक्शन लिया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




