Aurangabad News : हथौड़ा व रॉड से मारकर नरेंद्र प्रसाद की हुई थी हत्या, दो अभियुक्त गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Aurangabad News : हथौड़ा व रॉड से मारकर नरेंद्र प्रसाद की हुई थी हत्या, दो अभियुक्त गिरफ्तार

Aurangabad News :हरिहरगंज स्थित मिल से काम कर घर लौटने के दौरान मनिहारी मोड़ पर चार अप्रैल की रात हुई थी घटना

विज्ञापन

औरंगाबाद ग्रामीण. नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र के मनोहरी गांव के नरेंद्र प्रसाद की हत्या मामले में फरार चल रहे दो अभियुक्त पुलिस के हत्थे चढ़ गये. गिरफ्तार अभियुक्तों में उक्त गांव निवासी स्वर्गीय जंगी पासवान के पुत्र श्रवण कुमार और कृष्णा प्रसाद सिंह के पुत्र आकाश कुमार उर्फ बधवा शामिल है. पुलिस ने खंती, रॉड, हथौड़ा, मोबाइल आदि बरामद किया है. गिरफ्तारी से संबंधित जानकारी पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल ने साझा की है. एसपी ने बताया कि चार अप्रैल की रात मनोहरी गांव के नरेंद्र प्रसाद की उस समय अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी जब वह हरिहरगंज स्थित मिल से काम कर घर लौट रहे थे. मनिहारी मोड़ के समीप सुनसान रास्ते पर लोहे के हथौड़ा, खंती व रॉड से हत्या की घटना काे अंजाम दिया गया. इस मामले में टंडवा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. कांड के उद्भेदन के लिए एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में एसआइटी का गठन किया गया. गठित टीम द्वारा आसूचना संकलन सहित अन्य अनुसंधान के आधार पर श्रवण पासवान को टंडवा थाना क्षेत्र के पिछुलिया से गिरफ्तार किया गया. श्रवण के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर आकाश को मनोहरी से पकड़ा गया. पूछताछ के क्रम में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार किया. पूछताछ में श्रवण पासवान ने बताया कि वह अपने पड़ोसी यानी मृतक नरेंद्र प्रसाद से बहुत दिनों से परेशान चल रहा था. उसकी बेटी जब भी ससुराल से मायके आती तो नरेंद्र प्रसाद उसके साथ अभद्र व्यवहार व टिप्पणी करता था. बेटी पर लगातार हो रहे अभद्र व्यवहार व टिप्पणी से वह कई दिनों से परेशान चल रहा था और मौके की तलाश में था. आकाश कुमार उर्फ बधवा का नरेंद्र प्रसाद के साथ जमीन विवाद का मामला चल रहा था. श्रवण के साथ-साथ आकाश भी नरेंद्र प्रसाद से परेशान चल रहा था. इसके बाद श्रवण पासवान और आकाश कुमार ने मिलकर नरेंद्र प्रसाद की हत्या की साजिश रची. चार अप्रैल को नरेंद्र प्रसाद जब हरिहरगंज से काम कर शाम में साइकिल से घर लौट रहा था, तभी श्रवण पासवान के दामाद ने नरेंद्र का लोकेशन बताया. लोकेशन प्राप्त होने के बाद सुनसान रास्ते में आकाश कुमार उर्फ बधवा के साथ श्रवण पासवान सहित अन्य घात लगाकर बैठे लोगों ने हमला कर दिया. खंती, रॉड व धारदार हथियार से कूचकर उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी. हत्या के उपरांत सभी लोग फरार हो गये. जब सुबह ग्रामीणों ने शव को देखा था तो कई तरह की बातें भी सामने आयी थी. साक्ष्य संकलन के लिए घटनास्थल पर एडीएसएल व डॉग स्क्वाड की टीम को भी भेजा गया था. एसपी अंबरीश राहुल ने बताया कि पूछताछ के उपरांत गिरफ्तार दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध लगातार छापेमारी की जा रही है. जल्द ही फरार अन्य अभियुक्तों की भी गिरफ्तारी कर ली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By अमित कुमार सिंह

अमित कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 12 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बेलदौर (खगड़िया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन