औरंगाबाद में 3 दिन से लापता व्यक्ति का शव सोन नदी किनारे मिला, इलाके में फैली सनसनी

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस

Aurangabad News : दाउदनगर के अमृत बिगहा निवासी 56 वर्षीय डोमा सिंह का शव सोन नदी तट के पास बरामद हुआ है. वे पिछले तीन-चार दिनों से लापता थे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है.

विज्ञापन

दाउदनगर से ओम प्रकाश की रिपोर्ट
Aurangabad News :
जिले के दाउदनगर शहर के वार्ड संख्या एक स्थित अमृत बिगहा निवासी 56 वर्षीय डोमा सिंह का शव सोन तटीय इलाके में मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. बताया जाता है कि डोमा सिंह पिछले तीन-चार दिनों से घर से अचानक लापता थे. रविवार की रात स्थानीय पुलिस को सूचना मिली कि काली घाट सूर्य मंदिर से उत्तर-पश्चिम दिशा में सोन नदी के किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

शव मिलने की सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार, सब इंस्पेक्टर सुदीश कुमार एवं अभिषेक कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जब स्थानीय लोगों से शिनाख्त कराई, तो उसकी पहचान अमृत बिगहा निवासी डोमा सिंह के रूप में हुई.

परिजनों में कोहराम

इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन और भारी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे वहां कोहराम मच गया.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

जानकारी के अनुसार, डोमा सिंह पिछले तीन-चार दिनों से लापता चल रहे थे, लेकिन परिजनों द्वारा इस संबंध में स्थानीय थाने में कोई गुमशुदगी की रिपोर्ट या सूचना दर्ज नहीं कराई गई थी. पुलिस ने मौके पर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है.

सभी पहलुओं की जांच कर रही पुलिस

दाउदनगर के थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहराई से जांच कर रही है और आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है.

Also Read: औरंगाबाद : नहर में डूबने से 8 साल की बच्ची की मौत, झोपड़ियों में रह रहे परिवारों के पुनर्वास की उठी मांग

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन