Aurangabad News: दाउदनगर-बारुण रोड पर चला सघन वाहन जांच अभियान, नियम तोड़ने वालों से वसूला जुर्माना

Published by : Vikas Jha Updated At : 24 May 2026 9:41 PM

विज्ञापन

वाहन जांच अभियान चलाते हुए पुलिस अधिकारी।

Aurangabad News: औरंगाबाद के दाउदनगर-बारुण रोड पर पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान नियम उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से तीन हजार रुपये जुर्माना वसूला गया.

विज्ञापन

Aurangabad News (ओम प्रकाश): मगध प्रक्षेत्र के आईजी विकास वैभव के आदेश पर रविवार को दाउदनगर-बारुण रोड पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व एसडीपीओ अशोक कुमार दास ने किया. इस दौरान पुलिस टीम ने बड़ी संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की तथा वाहन चालकों के जरूरी दस्तावेजों की पड़ताल की.

नियम उल्लंघन करने वालों से वसूला गया जुर्माना

जांच अभियान के दौरान कई वाहनों को थाना लाकर पूछताछ और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की गई. अचानक चलाए गए इस अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही. पुलिस ने हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के कागजात और अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की. नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से करीब तीन हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया.

आगे भी जारी रहेगा अभियान

वाहन जांच अभियान में अपर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार, एसआई कमलेश कुमार, एएसआई राजेश कुमार और पीएसआई दिव्या कुमारी भी मौजूद रहे. सभी पुलिस पदाधिकारी सड़क पर आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच करते नजर आए. एसडीपीओ अशोक कुमार दास ने बताया कि सड़क सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर यह अभियान चलाया गया है. उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए आगे भी इस तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा.

Also Read: औरंगाबाद में अग्निशमन विभाग हुआ हाईटेक, अब केमिकल और पेट्रोल आग पर भी तुरंत काबू

विज्ञापन
Vikas Jha

लेखक के बारे में

By Vikas Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन