Aurangabad News : दोस्ती अंत तक रही मजबुत, एक साथ कहा अलविदा

Updated at : 25 Feb 2025 10:19 PM (IST)
विज्ञापन
Aurangabad News : दोस्ती अंत तक रही मजबुत, एक साथ कहा अलविदा

Aurangabad News: तीर्थ यात्रा पर निकले दाउदनगर थाना क्षेत्र के मनार पंचायत के गंगा बिगहा निवासी 74 वर्षीय चंद्रदेव प्रजापति और मिसिर बिगहा निवासी 65 वर्षीय ग्राम यादव की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद परिजनों व गांव में शोक का माहौल

विज्ञापन

दाउदनगर.

तीर्थ यात्रा पर निकले दाउदनगर थाना क्षेत्र के मनार पंचायत के गंगा बिगहा निवासी 74 वर्षीय चंद्रदेव प्रजापति और मिसिर बिगहा निवासी 65 वर्षीय ग्राम यादव की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद परिजनों व गांव में शोक का माहौल है. रविवार की दोपहर सासाराम में ताराचंडी धाम के पास दोनों दुर्घटना का शिकार हो गये. जानकारी के अनुसार, श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी दोपहर 12 बजे धार्मिक स्थलों ताराचंडी मंदिर, गुप्ता धाम, कुंभ मेला और अयोध्या मंदिर के भ्रमण के लिए रवाना हुई थी. ताराचंडी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद जब दोनों बुजुर्ग गाड़ी पर वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने चन्द्रदेव प्रजापति और ग्राम यादव को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि चन्द्रदेव प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ग्राम यादव गंभीर रूप से घायल हो गए.उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के लिए बाहर ले जाते समय रास्ते में उनकी भी मौत हो गई. ग्रामीणों ने बताया कि चन्द्रदेव प्रजापति और ग्राम यादव के बीच गहरी दोस्ती थी. दोनों बुधन बिगहा से धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए निकले थे. वे सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे और समाज में उनकी खासी पहचान थी. हादसे में मौत के बाद शव को सदर हॉस्पिटल, सासाराम ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया.चन्द्रदेव प्रजापति के परिवार में दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है. वहीं, ग्राम यादव का भरण-पोषण उनके साला के पुत्र और पुत्रवधू करते थे.घटना में दोनों की मौत के बाद परिजनों और गांव में शोक का माहौल है. स्थानीय लोगों की माने तो दोनों गहरे दोस्त थे और उनकी दोस्ती अलविदा होने तक सलामत रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन