Aurangabad News : 26.87 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ चार धंधेबाज गिरफ्तार

Updated at : 18 Apr 2025 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
Aurangabad News : 26.87 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ चार धंधेबाज गिरफ्तार

Aurangabad News: गुप्त सूचना पर बल्हमा मोड़ के पास पुलिस ने की कार्रवाई, किशोर उम्र के बच्चों को बनाया ज रहा शिकार

विज्ञापन

दाउदनगर. नशे के विरुद्ध पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बल्हमा मोड़ के समीप से 26.87 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ चार धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार धंधेबाजों में हसपुरा थाना क्षेत्र के चांदी निवासी पुष्कर कुमार, दाउदनगर थाना क्षेत्र के बिगन बिगहा निवासी रौशन कुमार, महावीरगंज बाबू अमौना निवासी अनिल यादव और बाबू अमौना निवासी भीम कुमार शामिल है. इन धंधेबाजों के पास से 26.8 7 ग्राम ब्राउन शुगर, 1650 रुपये नकद और पांच मोबाइल फोन बरामद किया गया है. यह कार्रवाई दाउदनगर थानाध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में पुलिस की विशेष छापेमारी दल द्वारा की गयी. एसडीपीओ कुमार ऋषिराज ने बताया कि हाल के समय में दाउदनगर व हसपुरा थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर की बिक्री एवं उपभोग की सूचनाएं प्राप्त हो रही थी. इसी क्रम में दाउदनगर पुलिस द्वारा तकनीकी एवं अन्य आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के साथ चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. छापेमारी दल में पीएसआइ अभिषेक कुमार, आदित्य कुमार, परमानंद कुमार यादव व सब इंस्पेक्टर संजय कुमार पुलिस बल के साथ शामिल थे.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली कि अरई-हसपुरा रोड में बल्हमा मोड़ के पास पुड़िया में ब्राउन शुगर रखकर सौ, दो सौ, पांच सौ में बेचा जा रहा है. इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को देते हुए एक टीम का गठन किया गया. सीओ के साथ जब पुलिस की टीम बल्हमा मोड़ के तीन मोहानी से करीब 20 गज दक्षिण पीपल के पेड़ के पास पहुंची, तो पुलिस गाड़ी को देखकर तीन-चार लोग भागने लगे, जिन्हें खदेड़ कर पकड़ लिया गया. धंधेबाजों के पास से 26.87 ग्राम ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया गया. चारों ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि ये सभी संगठन बनाकर ब्राउन शुगर बेचने का कार्य करते हैं. इस संबंध में पीएसआई अभिषेक कुमार ने चारों पर अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बेचने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है.दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पुष्कर के पास से पन्नी में लगभग 18 ग्राम ब्राउन शुगर एवं पैक करने वाला पन्नी, 1650 रुपया नगद व तौलने वाला इलेक्ट्रॉनिक मशीन, रौशन के पास से दो पन्नी में साढ़े छह ग्राम ब्राउन सुगर, अनिल के पास से 31 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया है, जिसकी कुल मात्रा डेढ़ ग्राम है.भीम के पास से 18 पैकेट ब्राउन शुगर का पुड़िया बरामद किया गया है, जिसकी मात्रा 0.87 ग्राम है. दूसरी ओर, सूत्रों से पता चला कि गिरफ्तार धंधेबाजों द्वारा पूछताछ में कई महत्वपूर्ण खुलासे किए गए हैं, जिस पर पुलिस कार्रवाई एवं छापेमारी कर रही है. थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देशानुसार नशे के पूरे सिंडिकेट को ध्वस्त करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है. इसके लिए पुलिस लगातार प्रयत्नशील है. इसे जड़ से उखाड़ने का प्रयास किया जा रहा है. इसमें आम लोगों का सहयोग भी जरूरी है.इन चारों धंधेबाजों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस इनके चेन को खंगालने में लगी हुई है. उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की है.

पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी

वर्ष 2024 में भी कई धंधेबाज ब्राउन शुगर के साथ दाउदनगर में पकड़े जा चुके हैं. पिछले वर्ष मई महीने में मौलाबाग नहर पुल के पास से 790 मिलीग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया था.एक बाइक जब्त की गई थी.सितंबर महीने में 1160 मिलीग्राम ब्राउन शुगर और लॉटरी के टिकट के साथ भखरुआं से एक ड्राई क्लीनर्स दुकान के संचालक को गिरफ्तार किया गया था. दिसंबर महीने में दाउदनगर-बारुण रोड के पासवान चौक से चार ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया था.

युवा हो रहे नशे के शिकार

गौरतलब हो कि अधिकांश भटके हुए युवा नशे की लत में पड़कर बर्बाद हो रहे हैं. शहर से लेकर ग्रामीण इलाके तक के युवा एवं किशोरवय उम्र के लड़के नशे की लत में पड़कर बर्बाद हो रहे हैं. उनका भविष्य बर्बाद हो रहा है. वे बीमार पड़ रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINGH_PT

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINGH_PT

AMIT KUMAR SINGH_PT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन