Aurangabad News : उमगा के विकास पर रखा जायेगा ध्यान : डीएम

Updated at : 26 Feb 2025 10:22 PM (IST)
विज्ञापन
Aurangabad News : उमगा के विकास पर रखा जायेगा ध्यान : डीएम

Aurangabad News: दो दिवसीय उमंगेश्वरी महोत्सव का हुआ आगाज, डीएम व अन्य पदाधिकारियों ने किया उद्घाटन

विज्ञापन

मदनपुर.

पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय उमगेश्वरी महोत्सव का आगाज बुधवार को बिहार गान के साथ हुआ. डीएम श्रीकांत शास्त्री, उपविकास आयुक्त अभ्येंद्र मोहन सिंह, अपर समाहार्ता ललित भूषण, अनुमंडल पदाधिकारी संतन सिंह, जिला पार्षद शंकर यादवेंदु, विकास कुमार, प्रखंड प्रमुख सोनी देवी ने दीप प्रज्वल्लित कर उद्घाटन किया. उद्घाटन के उपरांत अतिथियों का स्वागत प्रखंड स्तरीय चयनित बालिकाओं के स्वागत गीत के साथ हुआ. तमाम अतिथियों को पौधे के साथ सम्मान दिया गया. डीएम ने संबोधन के दौरान कहा कि यह माता उमगेश्वरी की धरती है. धार्मिक दृष्टिकोण से उमगा पहाड़ ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण है. महोत्सव के माध्यम से न सिर्फ धार्मिक स्थल के महत्व को दर्शाया जाता है बल्कि, उसके विकास की लकीर भी खींची जाती है. सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन से युवा पीढ़ियों व बच्चों के बिच संस्कार का सृजन होता है. कोई भी महोत्सव बिना जन सहयोग के संभव नहीं है. उन्होंने न्यास समिति एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि उमगा पहाड़ के विकास में जो भी कमियां है उससे अवगत कराये, ताकि, उन कमियों को दूर करने का प्रयास किया जाये. उमगा पहाड़ पर शौचालय निर्माण व पानी की व्यवस्था पर काम शुरु किया जायेगा. जिला पार्षद शंकर यादवेंदु द्वारा उमंगेश्वरी पहाड़ के महत्व और प्रचार-प्रसार के लिए एनएच-19 किनारे महत्वपूर्ण स्थलों पर बोर्ड लगाने की मांग की गयी. इस पर डीएम ने बोर्ड लगाने की बात कही. डीएम ने कहा कि, सरकार आपके लिए हमेशा तैयार है.धार्मिक स्थल के विकास से उसकी महत्वता बढ़ जाती है और स्थानीय लोगों के बिच रोजगार का सृजन होता है.

हर किसी ने उमगा के विकास पर दिया जोर

उमगा के मुख्य पुजारी बालमुकुंदानंद पाठक उर्फ ताराशंकर बाबा ने उमगा के इतिहास और उसकी महत्ता को रखा. जिला पार्षद शंकर यादवेंदु ने एनएच -19 और एसएच-101 के बिच कोरिडोर बनाने तथा रोपवे पर शीघ्र निर्माण करवाने की मांग की ताकि, उमगा पहाड़ का महत्व और ज्यादा बढ़े. प्रमुख सोनी देवी ने कहा कि यह उमगा की धरती धार्मिक दृष्टिकोण से अत्यधिक प्रचलित है, लेकिन इसपर बहुत काम करना बाकी है. उमगा का विकास होगा तो अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर नाम अंकित होगा. उद्घाटन सत्र का समापन प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ अवतुल्य कुमार आर्य ने धन्यवाद भाषण के साथ किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन