Aurangabad News : उमगा महोत्सव में भक्ति, देशभक्ति व होली गीतों की रही गूंज

Updated at : 27 Feb 2025 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
Aurangabad News : उमगा महोत्सव में भक्ति, देशभक्ति व होली गीतों की रही गूंज

Aurangabad News: उमंग और उषा के साथ संपन्न हुआ दो दिवसीय उमंगेश्वरी, अंतिम दिन गीत-संगीत से कलाकारों ने बिखेरा जलवा

विज्ञापन

मदनपुर.

देव नगरी उमगा में पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय उमगेश्वरी महोत्सव गुरुवार की शाम उत्साह व उमंग के साथ संपन्न हो गया. बीडीओ डॉ अवतुल्य कुमार आर्य ने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए प्रशासनिक पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं प्रखंड वासियों का आभार जताया. उमंगेश्वरी महोत्सव जनता के लिए होने वाला आयोजन है. पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ऐसे महोत्सव आवश्यक है. अगले वर्ष महोत्सव का स्वरूप वृहद होगा. मां उमगेश्वरी की कृपा सब पर बरसती है. उमगा महोत्सव के अंतिम दिन शिक्षण संस्थानों के बच्चे व स्थानीय कलाकरों ने कला का प्रदर्शन किया जिसमें भक्ति, देशभक्ति व होली गीत गूंजते रहे. उमंगेश्वरी महोत्सव का समापन देशभक्ति गीतों के साथ हुआ. स्थानीय कलाकारों की स्वर लहरियों से पहाड़ी क्षेत्र गुंजयमान होते रहा. स्थानीय कलाकारों की शानदार प्रस्तुति ने ऐसा समां बांधा की दर्शक झूमने पर मजबूर हो गये. तालियों की गड़गड़ाहट ने उपस्थित तमाम कलाकारों का हौसला बुलंद किया. सांस्कृतिक कार्यक्रम में दर्शको की भीड़ ने महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया. काईजर स्कूल की अंशु ने भजन, कुंदन कम्बो ने बाप के जोकर समझे,माई के नोकर के समझे युग्वा अईसन आइल बा की प्रस्तुति देकर सबों को सोचने पर मजबूर कर दिया. दानिका म्यूजिक संस्थान व कपिलदेव महाविद्यालय के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी. कार्यक्रम के अंत मे कला संस्कृति पदाधिकारी पप्पू राज व बीडीओ ने कलाकारों को मेमोंट देकर समानित किया.मुखिया विवेक कुमार उर्फ बाबू, एसआई कन्हाई सिंह, राकेश, कामता सिंह, राजीव कुमार पांडेय आदि मौजूद थे. कलाकार जय किशन, विश्वजीत कुमार, राघवेंद्र सिंह, सरोज शर्मा, हेमा पाठक, हर्षिता शर्मा, अंशु कुमारी, हैपी हर्षिता, सनोज सागर आदि ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी.

शांति कला केंद्र पटना के कलाकारों ने बारहमासा गीत पर लोगो को झुमाया

मदनपुर. उमगा में आयोजित उमंगेश्वरी महोत्सव गीत-संगीत की शानदार प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हो गया. दूसरे दिन शांति कला केंद्र पटना के कलाकारों द्वारा बारहमासा गीत पर प्रस्तुति दी गयी. जैसे ही उनकी प्रस्तुति हुई वैसे ही दर्शक तालिया बजाने लगे.

निरंजन विद्यार्थी ने होली गीतों से बांधा शमा

उमगेश्वरी महोत्सव के दूसरे दिन निरंजन विद्यार्थी ने प्रस्तुति दी. निरंजन विद्यार्थी ने शिव गीत से शुरुआत की. इसके बाद एक से बढ़कर एक होली गीत गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. पनिया लाले लाल, ए गौरा हमरो के चाही… सिया निकले अवधवा की ओर, होलिया खेले राम लला…आदि होली गीत गाकर लोगो को खूब झुमाया.

सौरभ ने दी देशभक्ति गीत की प्रस्तुति

सौरभ सम्राट ने देश भक्ति गीत गाकर भक्ति का महौल बना दिया.दर्शक देशभक्ति माहौल में झूमने लगे. हम जिएंगे,हम मरेंगे ऐ वतन तेरे लिए .. लोकगीत गवना करावला ए हरि जी… गाकर सबका मनोरंजन किया.

जय किशन ने शिव तांडव गीत गाकर लोगो को किया मंत्रमुग्ध

जयकिशन ने शिव तांडव गीत गाकर लोगो को झूमने पर मजबूर कर दिया. जय किशन ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर लोगों को खूब झुमाया. बम बम बोल रहा है काशी, देवा ओ देवा गणपति देवा, तुमसे बढ़कर कौन…जय काली जय काली मां, और अंत में होली गीत होली खेले मशाने में गीत गाकर होली का माहौल बना दिया.

दीप शिखा ने कार्यक्रम काे किया होस्ट

औरंगाबाद के युवा उद्घोषक दीप शिखा ने कार्यक्रम का संचालन कर तमाम लोगों का दिल जीत लिया. मां उमगेश्वरी के साथ-साथ उमगा पर्वत पर स्थित 52 मंदिरों की श्रृंखला व महिमा को शब्दों में पिरोया तो दर्शकों ने तालियों से उत्साह बढ़ाया. हर प्रस्तुति से पहले दीप शिखा ने खूबियों का बखान किया. यूं कहे कि पूरे कार्यक्रम को चार चांद लगाने में अपनी भूमिका निभायी.

पटना के कलाकारों ने जीता दिल

महोत्सव के दूसरे दिन शांति कला केंद्र पटना के कलाकार आकर्षण के केंद्र में रहे.शिव-पार्वती विवाह पर आधारित झांकी प्रस्तुत कर दर्शकों व श्रोताओं को मनमुग्ध कर दिया. राधे-कृष्ण पर आधारित झूमर व गोधन नृत्य की प्रस्तुति दी. शशांक कुमार के नेतृत्व में माधव राठौर एवं प्रीति सिन्हा की प्रस्तुति सराहनीय रही.

स्कूली बच्चों ने भी दिखाया दम

नालंदा इंटरनेशनल स्कूल की बच्चियों ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी. अपनी प्रतिभा का जमकर प्रदर्शन किया. द एडिक्शन नामक नाटक से सामाजिक संदेश दिया. नशा रूपी बुराई को जड़ से मिटाने का आग्रह भी किया. द काइजर स्कूल के भी बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी.खासकर अंशु और प्रियांशु ने दर्शकों को खूब झुमाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन