Aurangabad News : स्टीमेट के अनुसार राशि देने व रेलवे लाइन का काम जल्द शुरू कराने की मांग

Updated at : 18 Apr 2025 9:43 PM (IST)
विज्ञापन
Aurangabad News : स्टीमेट के अनुसार राशि देने व रेलवे लाइन का काम जल्द शुरू कराने की मांग

Aurangabad News: रेलवे संघर्ष समिति द्वारा प्रधानमंत्री एवं रेल मंत्री के नाम से लगातार हस्ताक्षर अभियान व पोस्टकार्ड भेजो अभियान चलाया जा रहा है

विज्ञापन

दाउदनगर. बिहटा-अरवल-औरंगाबाद रेलवे संघर्ष समिति के मुख्य संयोजक मनोज सिंह यादव द्वारा दिल्ली के रेल भवन में रेल मंत्री के नाम से ज्ञापन देकर बिहटा-अरवल-औरंगाबाद रेलवे लाइन निर्माण में स्टीमीट के अनुसार राशि देने एवं कार्य लगाने की मांग की गयी है. उन्होंने बताया कि रेल भवन नयी दिल्ली में रेल सूचना पदाधिकारी को ज्ञापन दिया गया है. ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि रेलवे संघर्ष समिति द्वारा प्रधानमंत्री एवं रेल मंत्री के नाम से लगातार हस्ताक्षर अभियान व पोस्टकार्ड भेजो अभियान चलाया जा रहा है, जो डाक के माध्यम से भेजा भी जा रहा है. उन्होंने इस रेलवे लाइन निर्माण के लिए स्टीमेट के अनुसार राशि मुहैया कराने एवं काम शुरू कराने की मांग की है. श्री यादव ने कहा कि बिहटा-औरंगाबाद रेलवे लाइन में प्राक्कलन के अनुसार 4500 करोड़ की राशि आवंटित होनी चाहिए, लेकिन प्रत्येक बजट में काम राशि देने के कारण आज तक यह लंबित है. यह इस क्षेत्र के लोगों के बहुत दिनों से लंबित मांग है .पाटलिपुत्र, जहानाबाद, अरवल, काराकाट, औरंगाबाद के करीब 90 लाख आबादी को ध्यान में रखते हुए इस योजना को प्रकरण के अनुसार राशि देकर अतिशीघ्र कार्य शुरू कराने की मांग की गयी है. उन्होंने कहा कि संघर्ष समिति का 12 वर्षों से आंदोलन जारी है. उन्होंने रेलवे लाइन निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया अति शीघ्र चालू करने की मांग की है. श्री यादव ने कहा कि 13 किलोमीटर जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है. शेष 107 किलोमीटर जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भी अविलंब शुरू कराया जाये. समय सीमा निर्धारित करते हुए रेलवे लाइन बनवाने का काम किया जाये. उन्होंने कहा कि जब तक रेलवे लाइन निर्माण का कार्य पूरा नहीं हो पाया जाता है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINGH_PT

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINGH_PT

AMIT KUMAR SINGH_PT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन