Aurangabad News : 1992 से हो रही मेडिकल कॉलेज स्थापना की मांग
Updated at : 26 Feb 2025 10:15 PM (IST)
विज्ञापन

Aurangabad News: जनेश्वर विकास केंद्र की देव प्रखंड ईकाई की बैठक में सीएम के प्रति जताया आभार
विज्ञापन
औरंगाबाद शहर.
जनेश्वर विकास केंद्र की देव प्रखंड ईकाई की बैठक हुई. सहदेव चौधरी पुस्तकालय देव में डॉ राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई. केंद्रीय सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने बताया कि 1992 से आयोजित जिला स्थापना दिवस समारोह एवं पातालगंगा महोत्सव के मंच से लगातार मेडिकल कॉलेज एवं कृषि कॉलेज की स्थापना करने, देव को रिंग रोड से जोड़ने एवं जिले का नाम देव करने की मांग की जा रही थी. प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने पातालगंगा में मेडिकल कॉलेज की स्थापना और रिंग रोड का निर्माण कराने की घोषणा की थी तथा अब उसे कैबिनेट से पास कर दिया गया है. संस्था और जनता को विश्वास हो गया कि उक्त दोनों कार्य होकर रहेगा. इससे आमलोगों में काफी हर्ष है. इसके लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया. साथ ही मांग की कि जिले का नाम देव करने की मांग को भी पूरा करें. अन्य प्रस्ताव में होली मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया, जिसके आयोजन के लिए संयोजक धनंजय कुमार सिंह एवं सह संयोजक डॉ महेंद्र को बनाया गया. बैठक में अधिवक्ता रामाश्रय पांडेय, राम इकबाल अहमद, जनेश्वर यादव, डॉ महेंद्र, धनंजय कुमार सिंह, दीपक गुप्ता, संजय मेहता, निखिल सिंह, उपेंद्र यादव, रत्न तिवारी, बलिराम चंद्रवंशी, निर्मल सिंह आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




