औरंगाबाद में साइकिल से कोर्ट पहुंचे प्रधान जिला जज, पेट्रोल-डीजल संरक्षण का दिया संदेश

Published by :Sakshi kumari
Updated at :13 May 2026 8:51 AM
विज्ञापन
Aurangabad News

साइकिल से कोर्ट पहुंचे प्रधान जिला जज की तस्वीर

जिले के व्यवहार न्यायालय के प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश राजीव रंजन कुमार बुधवार की सुबह अपने आवास से साइकिल चलाकर न्यायालय पहुंचे. जिसकी सराहना हो रही है.

विज्ञापन

Aurangabad News: (सुजित कुमार) जिले के व्यवहार न्यायालय के प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश राजीव रंजन कुमार बुधवार की सुबह अपने आवास से साइकिल चलाकर न्यायालय पहुंचे. उनके इस कदम की चर्चा न्यायालय परिसर समेत शहर में हो रही है.

साइकिल से न्यायालय पहुंचे जज

जानकारी के अनुसार प्रधान जिला जज का आवास और न्यायालय के बीच की दूरी करीब एक किलोमीटर है. बावजूद इसके उन्होंने वाहन का उपयोग नहीं कर साइकिल से न्यायालय पहुंचकर लोगों को एक सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया.

पेट्रोल डीजल पर निर्भरता खत्म करने के लिए किया जागरुक

उन्होंने पेट्रोल और डीजल पर निर्भरता कम करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने की दिशा में यह पहल की. न्यायालय परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं, कर्मियों और आम लोगों ने उनके इस कदम की सराहना की.लोगों का कहना था कि यदि समाज के जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग इस तरह की पहल करेंगे तो आम जनता भी प्रेरित होगी.

प्रधान जिला जज ने दिया संदेश

प्रधान जिला जज का यह प्रयास न केवल ईंधन की बचत का संदेश देता है, बल्कि स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और प्रदूषण कम करने की दिशा में भी प्रेरित करता है. बढ़ते प्रदूषण और ईंधन की खपत के बीच उनका यह कदम समाज के लिए एक सकारात्मक उदाहरण माना जा रहा.

Also Read: निजी विद्यालयों को पीछे छोड़ रहा औरंगाबाद का सरकारी स्कूल, चेतना सत्र बना आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
Sakshi kumari

लेखक के बारे में

By Sakshi kumari

साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में अपनी करियर की शुरुआत बिहार के चर्चित चैनलों में से एक News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन