Aurangabad News: सड़क किनारे खड़े वाहन में बाइक ने मारी टक्कर, सवार किशोर की मौत

Updated at : 01 Mar 2025 10:42 PM (IST)
विज्ञापन
Aurangabad News: सड़क किनारे खड़े वाहन में बाइक ने मारी टक्कर, सवार किशोर की मौत

Aurangabad News: शहर के नावाडीह मुहल्ला स्थित ईदगाह के समीप एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवार युवक ने सड़क किनारे खड़े एक वाहन में टक्कर मार दी

विज्ञापन

औरंगाबाद ग्रामीण.

शहर के नावाडीह मुहल्ला स्थित ईदगाह के समीप एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवार युवक ने सड़क किनारे खड़े एक वाहन में टक्कर मार दी. इस घटना में बाइक सवार एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गयी. मृतक की पहचान नावाडीह तालाब निवासी मो मोहिउद्दीन शाह के पुत्र मो अरमान के रूप में हुई है. घटना शुक्रवार की रात की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार अरमान अपने घर से रात नौ बजे बाइक से कुशवाहा नगर की तरफ निकला था और वापसी के दौरान हादसे का शिकार हो गया. घटना के बाद परिजनों ने उसे आनन -फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां के डॉक्टरों ने नब्ज टटोलते ही मृत घोषित कर दिया. इधर किशोर की मौत के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और उनका रो-रोकर हाल बेहाल है. किशोर की मौत पर जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने शोक प्रकट किया है. जानकारी मिली कि घटना के बाद परिजनों ने न तो पुलिस को सूचना दी और न ही शव का पोस्टमार्टम कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन