Aurangabad News : बुढ़वा महादेव बारात को अघोरियों नें बनाया यादगार
Updated at : 27 Feb 2025 10:21 PM (IST)
विज्ञापन

Aurangabad News:देव के शिवालय मोड़ पर वृंदावन झांकी वाले ने करतब दिखा खेली भष्म होली, मुंह से निकाले आगे के गोले
विज्ञापन
देव.
देव में पहली बार महाशिवरात्रि पर देव संस्कृति परिषद के तत्वावधान में प्राचीन बुढ़वा महादेव स्थान से भगवान शिव की बारात पारंपरिक ढ़ोल -बाज़े के साथ निकाली गयी. बारात में शामिल वृंदावन झांकी के अघोरियों, भूत -प्रेत व नंदी बैल को मुख्य बाजार ,सूर्य मंदिर से शिवालय मोड़ होते हुए ऐतिहासिक रानी तालाब शिवशक्ति पीठ मंदिर में लाया गया .उसके बाद दीवानबाग होते हुए गोदाम से सूर्यकुंड पर भगवान शिव व मां पार्वती का विवाह कराया गया . वृंदावन के अघोरीयों द्वारा शिव तांडव, बम -बम बोलें करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गयी. देव के शिवालय मोड़ पर अघोरियों, भूत प्रेत नें अपने करतब दिखा कर भष्म होली खेली. मुंह से आग के अंगारे निकालकर लोगों को दंग कर दिया. बारात में शामिल श्रद्धालु भी खुशी से झूम उठे .शिव श्रृंगार और रानी तालाब मंदिर के सदस्यों नें बारात का स्वागत करते हुए मिठाइयां और शरबत का वितरण किया. देव संस्कृति परिषद के अध्यक्ष भूपेश कुमार,सचिव दीपक गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजदेव भगत, मेघराज कुमार, रमेश पाल, विनोद चौधरी, शिवपुजन सिंह,सुनील प्रताप, सिद्धेश्वर विद्यार्थी,उपेंद्र यादव,राकेश चौरसिया, सनोज सत्यार्थी, निखिल वर्धन राकेश सिंह, रामधारी सिंह नें बरातियों को शांतिपूर्वक ले जाने में भूमिका निभायी. शिवालय में बरातियों का स्वागत पवन बाबा, उपेंद्र मेहता, राकेश सिंह ने की. जनसहयोग से हुए कार्यक्रम में सहयोगियों में नगर अध्यक्ष पिंटू साहिल, उपाध्यक्ष गोलू गुप्ता, सविता देवी ,ब्रिजा प्रसाद आदि श्रद्धांलुओं को मंच से सम्मानित किया गया .डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




