Aurangabad News : फिटनेस की कसौटी पर 94 युवा हुए सफल

Published by : AMIT KUMAR SINGH_PT Updated At : 05 May 2025 9:53 PM

विज्ञापन

Aurangabad News: होमगार्ड बनने के लिए 469 जांच में हुए शामिल, सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज के मैदान में ली गयी शारीरिक दक्षता

विज्ञापन

औरंगाबाद शहर. औरंगाबाद जिले में गृहरक्षकों की बहाली प्रक्रिया सोमवार से प्रारंभ हुई. शहर के सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज के मैदान में शारीरिक दक्षता जांच ली गयी. पहले दिन 469 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता जांच में शामिल हुए. कई जांच के बाद अंतत: 94 अभ्यर्थी सफल पाये गये. बहाली प्रक्रिया के पहले दिन के लिए जिलेभर से चयनित 700 अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र जारी किया गया था. सुबह से ही चयन स्थल पर युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी. चेहरे पर उत्साह और आंखों में सपनों की चमक लिए युवा समय से पहले ही मैदान में पहुंचने लगे थे. जांच-पड़ताल के बाद उन्हें जांच स्थल में प्रवेश दिया गया. शारीरिक दक्षता जांच में कुल 469 अभ्यर्थी उपस्थित हुए. सबसे पहले 1600 मीटर की दौड़ आयोजित की गई, जिसमें 109 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए. इसके पश्चात इन 109 उम्मीदवारों की ऊंचाई व सीना की माप ली गयी. मानकों पर खरे न उतरने के कारण छह अभ्यर्थियों को असफल घोषित कर दिया गया. शेष 103 अभ्यर्थियों ने ऊंची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक की परीक्षा में भाग लिया. इन प्रतिस्पर्धाओं में युवाओं का जोश देखते ही बनता था. हर कोई अपनी ओर से श्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास कर रहा था. अंतिम चरण में इन 103 उम्मीदवारों का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया. जांच के दौरान नौ अभ्यर्थी चिकित्सकीय रूप से अनफिट पाये गये, जबकि 94 युवाओं ने फिटनेस की कसौटी पर सफलता प्राप्त की. पूरे दिन चले इस शारीरिक दक्षता परीक्षण में युवाओं का उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला. चयन प्रक्रिया को अनुशासित एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया गया. चयन प्रक्रिया को पारदर्शी व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर वरीय अधिकारी भी लगातार जायजा लेते रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINGH_PT

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINGH_PT

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन