औरंगाबाद में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, महंगाई-बेरोजगारी और सिंचाई व्यवस्था को लेकर सरकार पर साधा निशाना

Updated:
विज्ञापन
औरंगाबाद में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, महंगाई-बेरोजगारी और सिंचाई व्यवस्था को लेकर सरकार पर साधा निशाना

Aurangabad Congress Protest : नवीनगर प्रखंड मुख्यालय के समीप कांग्रेस ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और सिंचाई व्यवस्था समेत जनहित के मुद्दों पर धरना-प्रदर्शन किया. पूर्व विधायक आनंद शंकर सिंह ने नीट परीक्षा की अनियमितता, उत्तर कोयल परियोजना और बढ़ते अपराध पर सरकार को घेरा.

विज्ञापन

Aurangabad Congress Protest : प्रखंड मुख्यालय के समीप कांग्रेस पार्टी द्वारा जनहित के विभिन्न मुद्दों को लेकर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संतन सिंह ने किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में औरंगाबाद सदर के पूर्व विधायक आनंद शंकर सिंह शामिल हुए.

नीट परीक्षा, अपराध और किसानों पर हुई बात

धरना को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक आनंद शंकर सिंह ने कहा कि देश में नीट परीक्षा में हो रही अनियमितताओं पर तत्काल रोक लगनी चाहिए. उन्होंने भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण, बेरोजगारी दूर करने, महंगाई पर अंकुश लगाने तथा प्रधानमंत्री द्वारा चुनाव के दौरान किए गए वादों को शीघ्र पूरा करने की मांग की.

उन्होंने कहा कि उत्तर कोयल परियोजना की मुख्य नहर एवं सभी वितरणी नहरों का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कर प्रखंड के सभी खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचाया जाए. जिन क्षेत्रों तक नहर का पानी नहीं पहुंच रहा है, वहां किसानों के लिए सिंचाई की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. पूर्व विधायक ने बढ़ते अपराध पर भी चिंता व्यक्त करते हुए अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की.

ये लोग थे उपस्थित

धरना-प्रदर्शन में श्याम बिहारी सिंह, सत्येंद्र सिंह, रविंद्र पांडेय, मिथिलेश कुमार, अजय कुमार, शंकर प्रसाद, प्रदीप कुमार, जीशान कुमार सहित कांग्रेस पार्टी के कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: कभी शराबियों की गली कहलाने वाली यह जगह, अब शिक्षा और कारोबार का नया हब बन गई है

विज्ञापन
Saurabh Kr Singh

लेखक के बारे में

By Saurabh Kr Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन