औरंगाबाद में नहाने के दौरान सोन बड़की नहर में डूबा किशोर, रातभर तलाश जारी

Updated:
विज्ञापन
नहाने के दौरान सोन बड़की नहर में डूबकर किशोर लापता, खोजबीन जारी

औरंगाबाद जिले के नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां सोमवार दोपहर सोन बड़की नहर में नहाने के दौरान 15 वर्षीय किशोर प्रिंस कुमार डूबकर लापता हो गया. परिजनों और ग्रामीणों ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला.

विज्ञापन

औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड अंतर्गत नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र के मुंगयाठी बिगहा गांव में सोमवार की दोपहर नहाने के दौरान सोन बड़की नहर में डूबने से 15 वर्षीय किशोर प्रिंस कुमार लापता हो गया. प्रिंस गांव निवासी लालजीत मेहता का पुत्र था. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

नहर किनारे मिले कपड़े और चप्पल

जानकारी के अनुसार प्रिंस घर से कुछ ही दूरी पर स्थित सोन बड़की नहर में नहाने गया था. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबकर लापता हो गया. घटना के बाद ग्रामीणों को नहर किनारे उसके कपड़े और चप्पल मिले, जिसके बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की.

पुलिस और ग्रामीणों ने रातभर की खोजबीन

सूचना मिलते ही नरारी कला खुर्द थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर देर रात तक किशोर की तलाश करती रही. काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल सका. इसके बाद एनडीआरएफ की टीम को भी सूचना दे दी गई.

आज NDRF चलाएगी सर्च ऑपरेशन

कचनपुर पंचायत के मुखिया बसंत कुमार मेहता ने बताया कि घटना बेहद दुखद है. मंगलवार की सुबह एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाएगी. पुलिस और प्रशासन भी पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

परिजनों के अनुसार प्रिंस दो भाइयों में छोटा था और उसकी एक बहन भी है. उसके पिता लालजीत मेहता खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है. नरारी कला खुर्द थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस लगातार खोजबीन कर रही है और एनडीआरएफ की मदद से किशोर की तलाश जारी रहेगी.


विज्ञापन
Manish Raj Singham

लेखक के बारे में

By Manish Raj Singham

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन