अवैध लॉटरी टिकट के साथ गिरफ्तार

Updated at : 02 Mar 2025 9:55 PM (IST)
विज्ञापन
अवैध लॉटरी टिकट के साथ गिरफ्तार

औरंगाबाद न्यूज : हाइस्कूल खेल मैदान के समीप से गिरफ्तारी

विज्ञापन

औरंगाबाद न्यूज : हाइस्कूल खेल मैदान के समीप से गिरफ्तारीओबरा. रविवार को ओबरा थाना क्षेत्र के हाइस्कूल खेल मैदान के समीप से पुलिस ने अवैध लॉटरी का टिकट बेच रहे गुड्डू कुमार नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि हाइस्कूल खेल मैदान के पास एक व्यक्ति लॉटरी का टिकट बेचा जा है. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया. उसके पास से 68 पीस लॉटरी का टिकट और 5800 रुपये नकदी बरामद किया गया है. पूछताछ में उसने अपनी संलिप्त स्वीकार की है. विदित हो कि ओबरा में बड़े पैमाने पर लॉटरी का अवैध कारोबार हो रहा है. इसका कारोबार करोड़ों में है. खासकर, युवा पीढ़ी इसकी चपेट में है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन