सब्जी मंडी पर बुलडोजर चलाने के विरोध में आक्रोशितों ने की आगजनी, सड़क जाम

प्रशासन द्वारा उन्हें एक सप्ताह का समय दिया गया था
औरंगाबाद ग्रामीण. मुख्य बाजार पथ की पुरानी सब्जी मंडी पर बुलडोजर चलाने और व्यवसायियों को जबरन हटाने के विरोध में आक्रोश उभर गया. सोमवार की शाम सैकड़ों की संख्या में लोगों ने सड़क जाम कर आगजनी की. व्यवसायियों का कहना था कि जिला प्रशासन द्वारा उन्हें एक सप्ताह का समय दिया गया था. इसके बाद भी बुलडोजर से उनके सपनों को ध्वस्त कर दिया गया. आखिर सैकड़ों परिवार जायेंगे कहां. जिला प्रशासन द्वारा उनके लिए जगह की व्यवस्था नहीं करायी गयी. आक्रोशितों ने कहा कि जब तक उनके साथ न्याय नहीं होगा, तब तक वे विरोध करते रहेंगे और अपनी जगह पर कायम रहेंगे. इधर, जानकारी मिली कि एक तरफ सब्जी मंडी पर बुलडोजर की कार्रवाई हो रही थी, तो दूसरे तरफ व्यवसायी विरोध जता रहे थे. देखते-देखते उनका विरोध आक्रोश में बदल गया. मुख्य बाजार पथ पर आगजनी कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




