आतंकी हमले के खिलाफ शहर में निकला आक्रोश मार्च

Updated:
विज्ञापन
आतंकी हमले के खिलाफ शहर में निकला आक्रोश मार्च

औरंगाबाद न्यूज : रमेश चौक पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन

औरंगाबाद न्यूज : रमेश चौक पर किया प्रदर्शन

प्रतिनिधि, औरंगाबाद ग्रामीण.

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गये 26 लोगों के विरोध में हिंदू समाज के लोगों ने आक्रोश मार्च निकाला. यह आक्रोश मार्च शहर के गांधी मैदान से मुख्य बाजार होते हुए रमेश चौक पर पहुंचा, जहां सभी लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. आक्रोश मार्च का नेतृत्व खैरा बिंद पंचायत के मुखिया सुजीत कुमार सिंह ने किया. हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारत माता की जय, वंदे मातरम, पाकिस्तान मुर्दाबाद, गद्दार भारत छोड़ो के नारों से पूरा शहर गुंजायमान रहा. मुखिया सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि जिस तरह से जम्मू कश्मीर में आम लोगों की आतंकवादियों द्वारा हत्या की गयी है, इसकी जितनी भी निंदा की जाये, वह कम है.

उन्होंने यह भी कहा कि औरंगाबाद जिले में बांग्लादेशी घुसपैठी फर्जी आइडी कार्ड बनाकर रह रहे हैं, जिसके कारण जिले में अपराध का ग्राफ बढ़ा हुआ है. घुसपैठियों के कारण स्थानीय मजदूरों को रोजगार नहीं मिल रहा है. ऐसे में उन बांग्लादेशी को जिले से हटाने के लिए एक सप्ताह पहले ही जिला प्रशासन को आवेदन दिया था. बावजूद जिला प्रशासन द्वारा बांग्लादेशी को नहीं हटाया गया. इसी के विरोध में हिंदू समाज के लोग सड़क उतरे हैं.

हिंदू संगठन उठायेगा कदम

उन्होंने कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर जिला प्रशासन बांग्लादेशियों को चिह्नित करते हुए जिले से भगाने का काम नहीं करता है, तो सभी हिंदू संगठन के लोग उन लोगों को चिह्नित करते हुए भगाने का काम करेंगे. इसके लिए अगर जेल भी जाना पड़ेगा, तो हम सभी तैयार हैं. इस प्रदर्शन में शशांक शेखर, अविनाश कुमार, कुंदन कुमार सिंह, गुड्डू सिंह, विकास कुमार, पुरुषोत्तम चौबे, प्रकाश कुमार, छोटू चिंगारी, राजीव रंजन सिंह सहित सैकड़ों लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन