बकरीद को लेकर अंबा और कुटुंबा थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील

Updated:
विज्ञापन
aurangabad

बैठक में शामिल अधिकारी व अन्य

Aurangabad News: अंबा और कुटुंबा थाना परिसर में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई.

विज्ञापन

Aurangabad News(अम्बुज पांडेय): अम्बा और कुटुंबा थाना परिसर में रविवार को बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. अंबा थाना परिसर में थानाध्यक्ष राहुल राज की अध्यक्षता में और कुटुंबा थाना परिसर में थानाध्यक्ष इमरान आलम की अध्यक्षता आयोजित बैठक में थानाक्षेत्र के विभिन्न पंचायत से जुड़े जनप्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवी शामिल हुए. पुलिस पदाधिकारी ने बैठक में उपस्थित लोगों के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विचार विमर्श किया.

पर्व-त्यौहार खुशी के प्रतीक

थानाध्यक्ष ने कहा कि पर्व-त्यौहार खुशी के प्रतीक हैं. लोगों को आपस में मिल जुल कर हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाना चाहिए. ऐसे मौके पर असामाजिक तत्व के लोग दोनो सम्प्रदाय में बैमनस्य एवं दूरियां बनाने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपनाते हैं. यहां तक कि दोनो ओर का सौहार्द को खंडित कर अपनी रोटी सेंकते हैं.

एसएचओ ने कहा कि अफवाह पर ध्यान न देकर उसकी सूचना पुलिस को दे. किसी भी स्थिति में कानून को अपने हाथ में लेने का प्रयास न करें. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से भी कई तरह की झूठी बातें फैलाई जाती हैं, जो क्षण मात्र में लाखों लोगों तक पहुंच जाता है. उन्होंने कहा कि किसी भी बात की जांच-पड़ताल करें. अनावश्यक बैमनस्य फैलाने से बचना चाहिए. बगैर किसी बात की हकीकात जाने किसी बात को तुल देने से बाद में पचताना पड़ता है. बैठक में दोनों संप्रदाय के लोग उपस्थित रहे.

बकरीद का पर्व कुर्बानी और त्याग का पर्व

अधिकारियों ने कहा की बकरीद का पर्व कुर्बानी और त्याग का पर्व है. इसे शांतिपूर्ण एवम सौहार्द के साथ मनाएंगे तो बहुत अच्छा मैसेज जायेगा. उन्होंने कहा कि बलि के दौरान वीडियो बनाकर वायरल करने वाले के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई की जाएगी. ऐसे असामाजिक लोगों पर नजर रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा नमाज अदा करने के स्थल से लेकर दंडाधिकारी के साथ-साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती कराई गई है. सौहार्द बिगाड़ने वाले लोगों को चिन्हित कर निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी. दोनों थाना के बैठक में पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवी शामिल रहे.

Also Read: औरंगाबाद का नाम बदलकर ‘आदित्य नगर’ करने की मांग तेज, गृह मंत्रालय ने लिया संज्ञान

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन