ePaper

दो पंचायतों में लगा कृषि जन कल्याण चौपाल

Updated at : 24 Nov 2025 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
दो पंचायतों में लगा कृषि जन कल्याण चौपाल

किसानों की समस्याओं को सुना गया और उन्हें रबी फसल से जुड़ी तकनीकी सुझाव दिये गये

विज्ञापन

दाउदनगर. दाउदनगर प्रखंड के गोरडीहां और संसा पंचायत में कृषि विभाग द्वारा कृषि जन कल्याण चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों की समस्याओं को सुना गया और उन्हें रबी फसल से जुड़ी तकनीकी सुझाव दिये गये. चौपाल में बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे और खेती में आ रही चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की. संचालन प्रखंड तकनीकी प्रबंधक अमर नाथ कुमार ने किया. उन्होंने किसानों को भूमि प्रबंधन, फसल संरक्षण, उर्वरक के संतुलित उपयोग, कीट नियंत्रण और जल संरक्षण जैसे विषयों पर जानकारी दी. इस बात पर बल दिया गया कि बदलते मौसम और अनियमित वर्षा के बीच कृषि पद्धतियों में सुधार अत्यंत आवश्यक है. किसान सलाहकार सत्येन्द्र कुमार ने खेतों में रोग पहचान, दवा के सही उपयोग और बुआई तकनीक की विस्तृत जानकारी दी. पूर्व आत्मा अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह ने किसानों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक अपनाने से उत्पादन बढ़ाया जा सकता है. उन्होंने सफल किसानों के उदाहरण देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण से लेकर बागवानी और पशुपालन तक, प्रत्येक आयाम पर जानकारी होना किसानों के लिए अत्यंत उपयोगी है. गोरडीहा पंचायत के किसान सलाहकार विनोद कुमार ने क्षेत्र की खेती योग्य भूमि, जलस्रोतों की स्थिति और फसल चक्र को ध्यान में रखते हुए किसानों को स्थानीय स्तर पर अपनाई जाने वाली फसलों और पद्धतियों के बारे में बताया. कई प्रतिभागी किसानों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से उन्हें सीधी जानकारी मिलती है और अपनी समस्याओं को अधिकारियों तक पहुंचाने का प्रभावी मंच मिलता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन