ePaper

हत्या का प्रयास करने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार, राइफल व कारतू बरामद

Updated at : 04 Jun 2025 5:04 PM (IST)
विज्ञापन
हत्या का प्रयास करने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार, राइफल व कारतू बरामद

दाउदनगर एसडीपीओ कुमार ऋषिराज ने बताया कि गोली मारकर हत्या का प्रयास करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है

विज्ञापन

दाउदनगर. नगर पर्षद क्षेत्र के बिगन बिगहा में नाली निर्माण को लेकर उत्पन्न विवाद के मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्तों में वार्ड 25 बिगन बिगहा निवासी भृगुनाथ सिंह, बैजनाथ सिंह और आनंद कुमार शामिल हैं. दाउदनगर एसडीपीओ कुमार ऋषिराज ने बताया कि गोली मारकर हत्या का प्रयास करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. मंगलवार को दिन के करीब 11:30 बजे दाउदनगर थाना को सूचना मिली कि बिगन बिगहा वार्ड नंबर 25 में नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प हुई और गोली चली. एक व्यक्ति को हाथ में गोली लगी है. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त तीन अभियुक्तों को एक एकनाली राइफल, नौ कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया. अभियुक्त के घर से सात खोखा और एक कटारी बरामद किया गया है. एसडीपीओ ने बताया कि इस संबंध में दाउदनगर थाना कांड संख्या 374/25 दर्ज करते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. छापेमारी दल में थानाध्यक्ष विकास कुमार, सब इंस्पेक्टर आरती कुमारी, पीएसआइ अभिषेक कुमार, एएसआइ रामवृक्ष चौधरी पुलिस बल के साथ शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन