लाइब्रेरी से लौट रहे छात्र पर रॉड से हमला, फायरिंग करते हुए भागे बदमाश

Updated:
विज्ञापन
लाइब्रेरी से लौट रहे छात्र पर रॉड से हमला, फायरिंग करते हुए भागे बदमाश

एक सप्ताह पहले आम तोड़ने को लेकर हुआ था विवाद

विज्ञापन

औरंगाबाद ग्रामीण. नवीनगर थाना क्षेत्र के चंद्रगढ़ गांव के समीप लाइब्रेरी से पढ़ाई कर घर वापस लौट रहे छात्र को रास्ते में रोक कर बदमाशों ने लाठी डंडे व रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी छात्र की पहचान थाना क्षेत्र के ही शंकरपुर गांव निवासी अरविंद सिंह चंद्रवंशी के 19 वर्षीय पुत्र रितिक कुमार के रूप में हुई है. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान जख्मी रितिक ने बताया कि वह ग्रेजुएशन के प्रथम वर्ष का छात्र है. प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को भी वह नवीनगर स्थित लाइब्रेरी में पढ़ाई करने गया था, जहां से घर लौटने के क्रम में चंद्रगढ़ गांव के समीप बदमाशों में उसे घेर लिया और मारपीट करना शुरू कर दिया. बदमाशों ने लोहे के रॉड से उसकी पिटाई कर दी, जिसके कारण उसका सिर फट गया और एक हाथ व एक पैर फ्रैक्चर कर गया. चर्चा यह भी है कि घटना के बाद फायरिंग करते हुए बदमाश मौके से फरार हो गये. सूचना पर जख्मी के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल नवीनगर पहुंचाया. वहां से चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

एक सप्ताह पहले आम तोड़ने को लेकर हुआ था विवाद

सदर अस्पताल में इलाज के दौरान जख्मी युवक के भाई राज भूषण सिंह चंद्रवंशी ने बताया कि एक सप्ताह पहले क्रिकेट खेलने के दौरान उसका भाई अन्य लड़कों के साथ पास के एक आम के पेड़ के नीचे बैठा हुआ था. इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और आम तोड़ने का आरोप लगाकर मारपीट करने लगे, जबकि उस पेड़ से पहले ही आम को तोड़ लिया गया था. शुक्रवार को लाइब्रेरी से पढ़ाई कर घर लौटने के दौरान बदमाशों ने मारपीट की. जख्मी युवक ने चंद्रगढ़ गांव के कई लोगों पर मारपीट और फायरिंग करने का आरोप लगाया है. घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी दी गयी है. नवीनगर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है. जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. आवेदन या फर्द बयान मिलने के बाद मामले में एफआईआर दर्ज कर उचित कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन