करसांव स्वास्थ्य केंद्र को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाणपत्र, जिला में पहला स्थान मिला

Author Brajesh divedi|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

करसांव स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्र ने राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) का प्रतिष्ठित प्रमाणपत्र प्राप्त किया है. 90.77 अंकों के साथ यह केंद्र जिले में पहले स्थान पर रहा. इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर लोगों का भरोसा बढ़ेगा.

विज्ञापन

Aurangabad News : ओबरा प्रखंड के करसांव स्थित स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्र ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) का प्रतिष्ठित प्रमाणपत्र प्राप्त किया है. केंद्र ने मूल्यांकन में 90.77 अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है. इस उपलब्धि से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, स्वास्थ्यकर्मियों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है.

विज्ञापन

गुणवत्ता के मानकों पर खरा उतरा केंद्र

राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) प्रमाणपत्र भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा उन स्वास्थ्य संस्थानों को दिया जाता है, जो निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करते हैं. इसके लिए मरीजों की सुरक्षा, स्वच्छता, दवाओं की उपलब्धता, अभिलेखों का संधारण, संक्रमण नियंत्रण, सेवा प्रबंधन और मरीजों की संतुष्टि समेत कई बिंदुओं पर विस्तृत मूल्यांकन किया जाता है. करसांव स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्र ने सभी मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 90.77 अंक प्राप्त किए.

स्वास्थ्यकर्मियों की मेहनत का मिला प्रतिफल

इस उपलब्धि का श्रेय केंद्र के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं और सभी स्वास्थ्यकर्मियों को दिया गया है, जिन्होंने गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार समर्पण के साथ कार्य किया. अधिकारियों ने कहा कि टीमवर्क और सेवा भावना के कारण यह सफलता संभव हो सकी.

अधिकारियों ने दी बधाई

इस उपलब्धि पर सिविल सर्जन डॉ. कृष्णा कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विक्रम सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मो. अनवर आलम, जिला कार्यक्रम समन्वयक नागेंद्र केशरी, पीरामल स्वास्थ्य के शशांक राज, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक विकास शंकर, प्रखंड लेखा प्रबंधक अखिलेश कुमार, बीसीएम प्रकाश कुमार तथा पीएमडब्ल्यू संतोष कुमार ने पूरी टीम को बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह प्रमाणपत्र स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, पारदर्शिता और मरीजों के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता का प्रमाण है.

सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर बढ़ेगा भरोसा

स्थानीय लोगों ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि करसांव स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्र को एनक्यूएएस प्रमाणपत्र मिलने से सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत होगा. साथ ही यह उपलब्धि जिले के अन्य स्वास्थ्य संस्थानों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन