उचक्के ने पूर्व सैनिक के उड़ाये 50 हजार रुपये

Updated:
विज्ञापन
उचक्के ने पूर्व सैनिक के उड़ाये 50 हजार रुपये

??????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????

बिना सुरक्षा गार्ड के चल रही बैंक की शाखा

विज्ञापन

बिना सुरक्षा गार्ड के चल रही बैंक की शाखा

प्रतिनिधि, दाउदनगर

भखरुआं पटना रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की स्थानीय शाखा से उचक्के ने एक पूर्व सैनिक का 50 हजार रुपया झोले से उड़ा लिया. घटना बैंक परिसर के अंदर की है. पीड़ित पूर्व सैनिक 85 वर्षीय बुद्धदेव सिंह बल्हमा गांव के रहने वाले हैं. पीड़ित पूर्व सैनिक ने बताया कि वे मंगलवार को अपने बंदूक का सत्यापन कराने थाना पहुंचे थे. सत्यापन कराने के बाद उन्होंने एसबीआइ की दाउदनगर शाखा में जाकर 50 हजार रुपये निकाले और झोले में पैसे को रख लिया. झोले में ही सब्जी और गन का लाइसेंस भी रखा हुआ था. इसके बाद वे पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से भी पैसा निकालने गये. पैसा निकालने के लिए वे पर्ची भर रहे थे. वहीं पर झोला रखा हुआ था. बुजुर्ग होने के कारण कुछ हस्ताक्षर संबंधित समस्या आयी. इसी बीच अचानक कोई उचक्का 50 हजार रुपये रखा उनका झोला लेकर फरार हो गया. घटना मंगलवार की दोपहर 12:15 बजे की है. घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी गयी, जिसके बाद दाउदनगर थाने की पुलिस ने बैंक परिसर में पहुंचकर जांच-पड़ताल की. संवाद भेजे जाने तक पीड़ित बुजुर्ग द्वारा घटना के संबंध में थाना को आवेदन देने की प्रक्रिया की जा रही थी. वहीं, दूसरी ओर बैंक के सीसीटीवी फुटेज में एक उचक्का पूर्व सैनिक का झोला लेकर निकलते दिख रहा है.

बिना सुरक्षा गार्ड चल रहा बैंक

पंजाब नेशनल बैंक की दाउदनगर शाखा दाउदनगर-पटना मुख्य पथ पर स्थित है. इस बैंक में प्रतिदिन ग्राहकों की काफी भीड़ होती है, लेकिन बैंक ��ें सुरक्षा गार्ड नहीं है. पता चला कि इस बैंक की शाखा में सिर्फ एक महिला चौकीदार प्रति नियुक्त है. हांलाकि, स्थानीय पुलिस द्वारा समय-समय पर बैंकों की निगरानी की जाती है. बैंक अवधि में पुलिस पेट्रोलिंग भी करती है,लेकिन बैंक परिसर में स्थाई सुरक्षा गार्ड नहीं हैं. शिक्षक नेता बसंत कुमार सिंह ने कहा कि बैंक परिसर को सुरक्षित स्थान समझा जाता है. बैंक परिसर के अंदर ऐसी घटना का होना सुरक्षा पर प्रश्न चिह्न खड़ा करता है. बैंक में गार्ड की व्यवस्था होनी चाहिए. सीनियर सिटीजन के लिए अलग से बैंकों को व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि सुविधाजनक तरीके से सीनियर सिटीजन पैसों की जमा और निकासी कर सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन