बी फार्मा की परीक्षा में सत्यम टॉपर

औरंगाबाद सदर : सच्चिदानंद सिन्हा महाविद्यालय के बी फार्मा के अंतिम वर्ष की परीक्षा में सत्यम कुमार सिन्हा टॉपर हुए हैं. सत्यम ने बताया कि वर्ष 2014-15 का रिजल्ट संशोधन होने के बाद उन्हें सफलता हाथ लगी है. विश्वविद्यालय की गड़बड़ी के कारण एक वर्ष छात्रों का जीवन बरबाद हो गया. काफी जद्दोजहद के बाद […]
औरंगाबाद सदर : सच्चिदानंद सिन्हा महाविद्यालय के बी फार्मा के अंतिम वर्ष की परीक्षा में सत्यम कुमार सिन्हा टॉपर हुए हैं. सत्यम ने बताया कि वर्ष 2014-15 का रिजल्ट संशोधन होने के बाद उन्हें सफलता हाथ लगी है. विश्वविद्यालय की गड़बड़ी के कारण एक वर्ष छात्रों का जीवन बरबाद हो गया. काफी जद्दोजहद के बाद और अभिभावकों के प्रयास से अंक में संशोधन हो पाया.
उन्होंने कहा कि उनके पिता मिथलेश कुमार सिन्हा व माता प्रेमा देवी ने हमेशा उनका हौसला बढ़ाया. स्थानीय सांसद सुशील कुमार सिंह ने भी बहुत मदद की. 20 प्रतिशत अंक संशोधन के फलस्वरूप अधिकतर छात्र जो दो,चार,छह अंक से फेल हो गये थे, वो भी अब उत्तीर्ण की सूची में आ गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




