अधूरे सपने को पूरा करने का लिया संकल्प

दाउदनगर अनुमंडल : दाउदनगर नगरपालिका मैदान पर भाकपा माले टाउन कमेटी के तत्वावधान में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती समारोहपूर्वक मनायी गयी. समारोह का उद्घाटन पूर्व विधायक राजाराम सिंह ने किया. उन्होंने कहा बाबा साहेब के अधूरे कार्यों व सपने को पूरा करना ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी. आज वैसे लोग भी बाबा साहब […]
दाउदनगर अनुमंडल : दाउदनगर नगरपालिका मैदान पर भाकपा माले टाउन कमेटी के तत्वावधान में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती समारोहपूर्वक मनायी गयी. समारोह का उद्घाटन पूर्व विधायक राजाराम सिंह ने किया.
उन्होंने कहा बाबा साहेब के अधूरे कार्यों व सपने को पूरा करना ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी. आज वैसे लोग भी बाबा साहब के मूर्ति पर फूल और माला चढ़ा रहे, जिनका विचार और व्यवहार आंबेडकर के विचारों के ठीक उलटा है. ओबरा के पूर्व प्रमुख मुनारिक राम ने कहा आज की तारीख में बाबा साहेब के अधूरे सपनों को पूरा करना ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी. जिला सचिव जनार्दन सिंह ने कहा भाकपा माले ही ऐसी पार्टी है जो आंबेडकर के वैचारिक अंर्तवस्तु को वास्तविकता के धरातल पर सच्चे अर्थों में लागू कर रही है. पूर्व मुख्य पार्षद धर्मेंद्र कुमार ने भी बाबा साहेब द्वारा बताये गये रास्ते को अपनाने की अपील युवा वर्ग से की. पार्टी के जनसंस्कृति मंच के सदस्य कामता यादव व ललन यादव ने बिरहा गीत प्रस्तुत कर मनोरंजन किया. इस मौके पर टाउन सचिव बिरजु चौधरी, कयूम अंसारी, प्रखंड सचिव मदन प्रजापति, मंगल दास, सत्येंद्र प्रसाद जयसवाल, फातमा बीबी आदि मौजूद थे.
लोक शिक्षा केंद्रों पर भी मनायी गयी जयंती : प्रखंड के राष्ट्रीय मध्य विद्यालय, मध्य विद्यालय संख्या-01 सहित सभी 15 पंचायत लोक शिक्षा केंद्रों पर भी डाॅ भीमराव आंबेडकर जयंती मनायी गयी.
समारोह को संबोधित करते प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक डाॅ संजय कुमार सिंह ने कहा कि बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि तब होगी, जब हम उनके द्वारा बनाये गये संविधान का अक्षरश: पालन करें और पालन करने वाले ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वहन करें. इस मौके पर संजय गांधी, ओमप्रकाश कुमार, संतोष कुमार, निर्मला कुमारी, संगीता कुमारी, आशा किरण आदि मौजूद थे.
भाजपा ने मनायी आंबेडकर जयंती : प्रखंड के मनार पंचायत के महादलित टोला दौलतपुर में बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की 126 वीं जयंती भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बाबा साहब की तसवीर पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम आरंभ किया गया.
लोगों को संबोधित करते श्री यादव ने कहा कि राजनीति के लिए महादलित ठगे गये. किसी भी पार्टी ने उनका वास्तविक विकास नहीं किया. पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सह सभापति के प्रतिनिधि अश्विनी तिवारी ने कहा कि हमारी सरकार जनधन योजना के तहत हर व्यक्ति को बैंक से जोड़ कर उनके कल्याण के लिए कदम उठाया है. इस मौके पर नंदेश शर्मा, हिमांशु तिवारी, चंदन यादव, अजीत यादव, सरयु सिंह, दिलीप कुमार, सरोज यादव, जगरनाथ शर्मा, राजेंद्र पासवान, सद्दाम वर्मा, रवि शर्मा, रवीन्द्र शर्मा, नागेश्वर महतो, विवेकानंद मिश्रा, दिनेश वर्मा आदि मौजूद थे.
आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प : देवकुंड. गोह प्रखंड के मलहद पंचायत अंतर्गत बेला बारिस गांव में कार्यक्रम आयोजित कर भाजपा ने संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जयंती उत्साह के साथ मनायी.
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा ने की जबकि कार्यक्रम की देखरेख अजय यादव ने किया. इस मौके पर उपस्थित लोगों ने उनकी चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. गोह विधायक मनोज शर्मा ने कहा कि आंबेडकर के सामाजिक क्रांति के चलते ही आज सामाजिक समरसता का माहौल बन सका है. इस मौके पर क्षितिज मोहन सिंह,दीपक उपाध्याय,धीरज सिंह चौहान,अमरेंद्र सिंह,जीतेन्द्र साव, प्रभंजन बिंद, सुगि साव सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




