''अस्पताल कॉलोनी में ही रखा जाये मतदान केंद्र''

Published at :31 Mar 2017 8:04 AM (IST)
विज्ञापन
''अस्पताल कॉलोनी में ही रखा जाये मतदान केंद्र''

औरंगाबाद शहर. शहर के वार्ड नंबर 10 में मतदाताओं का मतदान केंद्र बदले जाने के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. गुरुवार को महाराणा प्रताप नगर सहित आसपास के इलाके के लोगो ने विरोध जताते हुए संबंधित पदाधिकारी को आवेदन दिया और स्पष्ट कहा कि पहले जिस बूथ पर मतदान करते थे, […]

विज्ञापन
औरंगाबाद शहर. शहर के वार्ड नंबर 10 में मतदाताओं का मतदान केंद्र बदले जाने के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. गुरुवार को महाराणा प्रताप नगर सहित आसपास के इलाके के लोगो ने विरोध जताते हुए संबंधित पदाधिकारी को आवेदन दिया और स्पष्ट कहा कि पहले जिस बूथ पर मतदान करते थे, वही करेंगे. कुरैशी मुहल्ला मतदान केंद्र पर वे लोग मतदान नहीं करेंगे.
वार्ड नंबर 10 की मुख्य पार्षद श्वेता गुप्ता के प्रतिनिधि शिव गुप्ता, विजय सिंह, ज्योति नारायण सिंह, भरत सिंह, अजय कुमार, शंकर दयाल सिंह, मुरारी सिंह, तवक्या सिंह, सुनील सिंह, विपिन सिंह आदि लोगों ने कहा कि उनका मतदान केंद्र पहले की तरह अस्पताल कॉलोनी में रखा जाना चाहिए. विरोध कर रहे लोगों ने कहा कि ऐसा नहीं होता है, वे सभी लोग मतदान का बहिष्कार करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन