औरंगाबाद : जीप-कार की टक्कर में दो की मौत

Published at :04 Mar 2017 8:38 PM (IST)
विज्ञापन
औरंगाबाद : जीप-कार की टक्कर में दो की मौत

औरंगाबाद : बिहार के औरंगाबाद जिले के अम्बा थाना अंतर्गत एरका कॉलोनी के समीप आज एक बोलेरो जीप और एक मारुति कार की टक्कर में कार पर सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि दो अन्य व्यक्ति घायल हो गये. पुलिस उपाधीक्षक पी एन साहू ने बताया कि औरंगाबाद-डाल्टेनगंज पथ पर […]

विज्ञापन

औरंगाबाद : बिहार के औरंगाबाद जिले के अम्बा थाना अंतर्गत एरका कॉलोनी के समीप आज एक बोलेरो जीप और एक मारुति कार की टक्कर में कार पर सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि दो अन्य व्यक्ति घायल हो गये. पुलिस उपाधीक्षक पी एन साहू ने बताया कि औरंगाबाद-डाल्टेनगंज पथ पर हुए इस हादसे में मरने वालों और घायल उक्त कार पर सवार ये सभी लोग सीतामढी जिले के निवासी बताये जा रहे हैं और वे एक रियल स्टेट कंपनी में काम करते थे.

उन्होंने बताया कि उक्त कार डाल्टेनगंज से औरंगाबाद की ओर आ रही थी जबकि बोलेरो जीप औरंगाबाद से डाल्टेनगंज की ओर जा रहा था. उन्होंने बताया कि मृतक और घायल लोगों के पास से बरामद मोबाइल फोन के जरिए उनके परिजनों को सूचना देने का प्रयास किया जा रहा है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए और घायलों को इलाज के वास्ते औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया है. इस हादसे के बाद जीप चालक अपने वाहन को छोड़कर फरार हो गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन