लुटेरों ने सड़क पर गाड़ दी थी कील!

Published at :02 Mar 2017 8:41 AM (IST)
विज्ञापन
लुटेरों ने सड़क पर गाड़ दी थी कील!

दो वाहन हुए पंक्चर औरंगाबाद शहर.रफीगंज-शिवगंज पथ पर एक ही जगह एक के बाद एक दो वाहन पंक्चर हो गये. वाहनों के पंक्चर हो जाने से वाहन चालकों को लूट का डर सता रहा था लेकिन तुरंत वहां रफीगंज थाने की पुलिस पहुंच गयी. बताया जाता है कि मंगलवार की रात नीमा व उचौली गांव […]

विज्ञापन
दो वाहन हुए पंक्चर
औरंगाबाद शहर.रफीगंज-शिवगंज पथ पर एक ही जगह एक के बाद एक दो वाहन पंक्चर हो गये. वाहनों के पंक्चर हो जाने से वाहन चालकों को लूट का डर सता रहा था लेकिन तुरंत वहां रफीगंज थाने की पुलिस पहुंच गयी.
बताया जाता है कि मंगलवार की रात नीमा व उचौली गांव के बीच सड़क पर कील बिछायी गयी थी. रात लगभग 9.45 बजे औरंगाबाद शहर के फ्लैक्स व्यवसायी अजय कुमार अपने सहयोगियों के साथ रफीगंज से बरात कर औरंगाबाद से लौट रहे थे. जैसे ही वह नीमा व उचौली के बीच पहुंचे, उनके वाहन का टायर पंक्चर हो गया. उसी वक्त पीछे से एक ट्रक आ रहा था. उक्त ट्रक का चक्का भी पंक्चर हो गया. दोनों वाहनों से लोग नीचे उतरे, तो देखा कि टायर में कील चुभी हुई है.
वे भयभीत थे कि कहीं उनके साथ लूट की वारदात न हो जाये, लेकिन उसी वक्त रफीगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा व अन्य पुलिस कर्मचारी वहां पहुंच गये. व्यवसायी अजय ने बताया कि अपराधियों ने लूट के उद्देश्य से सड़क पर कील बिछा रखी थी. इधर, इस संबंध में रफीगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन