सौहार्द व मेल-जोल से ही होता है विकास : डीएसपी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Feb 2017 6:35 AM (IST)
विज्ञापन

पुलिस-पब्लिक के बीच खेल का आयोजन औरंगाबाद नगर : पुलिस-पब्लिक के बीच आपसी सौहार्द, शांति, व एकजुटता बनाने के लिये पुलिस सप्ताह के मौके पर शनिवार को रामलखन सिंह यादव कॉलेज प्रांगण में वॉलीबॉल खेल का आयोजन किया गया. इस मौके पर अधिकारियों ने कहा कि पुलिस-पब्लिक के बीच ऐसे खेल का आयोजन आपसी भाईचारी […]
विज्ञापन
पुलिस-पब्लिक के बीच खेल का आयोजन
औरंगाबाद नगर : पुलिस-पब्लिक के बीच आपसी सौहार्द, शांति, व एकजुटता बनाने के लिये पुलिस सप्ताह के मौके पर शनिवार को रामलखन सिंह यादव कॉलेज प्रांगण में वॉलीबॉल खेल का आयोजन किया गया. इस मौके पर अधिकारियों ने कहा कि पुलिस-पब्लिक के बीच ऐसे खेल का आयोजन आपसी भाईचारी व एकजुटता कायम कर समाज में विकास व खुशहाली लाने के लिये किया जा रहा है. ऐसे खेल के आयोजन से पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर संबंध स्थापित होता है पब्लिक की समस्या को दूर करने के लिये जिस तरह से पुलिस आगे रहती है, उसी तरह पुलिस को हर मदद के लिये पब्लिक आगे रहते है.
खेल की शुरुआत डीएसपी रामनरेश सिंह, सर्किल इंस्पेक्टर कृष्णनंदन कुमार, नगर थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्णमाल ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर की. इसके बाद रेफरी ने पुलिस टीम के कैप्टन अभिषेक कुमार व पब्लिक टीम तक्षशीला वॉलीबॉल क्लब के कैप्टन सुजीत कुमार सिंह के समक्ष टॉस उछाली गयी. खेल की शुरुआत में पब्लिक की टीम दोगुने स्कोर पर आगे रही, अंत मे खेल रोमांच होता गया और पुलिस टीम ने दो एक से जीत हासिल की. दोनों टीम के खिलाड़ियों को हौसला बढ़ाने के लिए मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. मौके पर दारोगा दशरथ सिंह, अशोक कुमार राय, अरविंद सिंंह शैलेंद्र महतो, कामता मेहता, खान इमरोज, मुन्ना सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




