पिग द पोरी... व तांडव ने लोगों को झुमाया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Feb 2017 6:34 AM (IST)
विज्ञापन

उमंगेश्वरी महोत्सव में मचा धमाल औरंगाबाद-मदनपुर : उमंगेश्वरी महोत्सव के दूसरे दिन भोजपुरी व स्थानीय कलाकारों का जलवा रहा. एसबीएस संगीत संस्थान मदनपुर की सृष्टि संजीवनी की रिकॉर्डिंग डांस मां तुझे सलाम…,पिग द पोरी और तांडव नृत्य पर दर्शक झूमने पर मजबूर हो गये. कलाकारों द्वारा सामूहिक गीत, उमगा की कहानी, देशभक्ति गीत सहित एक […]
विज्ञापन
उमंगेश्वरी महोत्सव में मचा धमाल
औरंगाबाद-मदनपुर : उमंगेश्वरी महोत्सव के दूसरे दिन भोजपुरी व स्थानीय कलाकारों का जलवा रहा. एसबीएस संगीत संस्थान मदनपुर की सृष्टि संजीवनी की रिकॉर्डिंग डांस मां तुझे सलाम…,पिग द पोरी और तांडव नृत्य पर दर्शक झूमने पर मजबूर हो गये. कलाकारों द्वारा सामूहिक गीत, उमगा की कहानी, देशभक्ति गीत सहित एक से बढ़ कर एक प्रस्तुति दी गयी. मासुम राज ने उमगा माई…गीत गाकर दर्शकों को भक्ति के सागर डुबा दिया. मदनुपर कस्तूरबा आवासीय विद्यालय, पुर्नाडीह मध्य विद्यालय के बच्चों ने सामूहिक नृत्य संगीत की प्रस्तुति दी. भोजपुरी जगत के जाने-माने कलाकार मोहन राठौर ने भक्ति गीत शेरवा पर होके सवार ए माई… से तालियां बटोरीं. अंकुश व राज ने उमगा पर गीत गाकर दर्शकों को झुमाया.
होली के गीत भी गाये गये. कार्यक्रम में विधायक अशोक सिंह,नजारत उप समाहर्ता सुनील कुमार सिंह, एएसपी राजेश कुमार सिंह, प्रमुख रीना देवी ने कलाकारों की प्रशंसा की.मौके पर कुंदन सिंह, अनुज सिंह, दीपक कुमार सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अमित रंजन, सुरजीत सिंह, रोहित सिंह,सोनू सिंह,रवींद्र यादव, शंकर यादवेंदू, राकेश कुमार, हरेंद्र सिंह, बीडीओ अतुल प्रसाद, सीओ अजीत कुमार, इंस्पेक्टर केके साहनी, सलैया थानाध्यक्ष दिलीप मांझी,उपेंद्र यादव उपस्थित थे. ज्ञात हो कि पर्यटन विभाग व जिला प्रशासन द्वारा उमंगेश्वरी मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिये दो दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




