हादसे में चार युवक घायल

Published at :22 Feb 2017 6:53 AM (IST)
विज्ञापन
हादसे में चार युवक घायल

दुखद. एक ही बाइक पर सवार थे चार बराती, बोलेरो से हुई टक्कर ऑटो दुर्घटना में भाई -बहन जख्मी ओबरा : भरुब व अरंडा के बीच मंगलवार को एनएच 98 पर बाइक से बरात जा रहे चार युवक सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गये है. बताया जाता है कि सभी औरंगाबाद जिले के माली थाना […]

विज्ञापन

दुखद. एक ही बाइक पर सवार थे चार बराती, बोलेरो से हुई टक्कर

ऑटो दुर्घटना में भाई -बहन जख्मी
ओबरा : भरुब व अरंडा के बीच मंगलवार को एनएच 98 पर बाइक से बरात जा रहे चार युवक सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गये है. बताया जाता है कि सभी औरंगाबाद जिले के माली थाना क्षेत्र के चरण गांव के रहनेवाले हैं.
दुर्घटना में जख्मी हुए गोविंद सेठ के पुत्र सोनू कुमार, सुभाष सेठ के पुत्र सोनू कुमार, प्रदीप सेठ के पुत्र छोटू कुमार व अजय साव के पुत्र प्रह्लाद कुमार एक ही बाइक पर सवार होकर एक शादी समारोह में जा रहे थे, इसी क्रम में दाउदनगर से आ रही अज्ञात बोलेरो से बाइक की टक्कर हो गयी. घटना में जख्मी हुए चारों युवकों को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए ओबरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया. अस्पताल में चिकित्सकों को नहीं रहने के कारण लोग आक्रोशित हो गये. बताया जाता है कि ड्यूटी रहे में चिकित्सक बंध्याकरण कर रहे थे. मुखिया प्रतिनिधि मनीष शौडिक, सरसौली पैक्स अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार,
पूर्व पंचायत समिति उदय मेहता ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों को हमेशा रहना चाहिए, ताकि मरीजों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो. इधर, डॉक्टरों ने उपचार के बाद बताया कि बेहतर इलाज के लिए चारों को औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. एक दूसरी घटना में दाउदनगर थाने के देवकली निवासी रामध्यान सिंह की 18 वर्षीय पुत्री रिंकी कुमारी, 10 वर्षीय पुत्र पवन कुमार सड़क दुर्घटना में घायल हो गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन