कांग्रेस प्रवक्ता के बयान पर बिफरा मुखिया संघ

औरंगाबाद नगर : बिहार सरकार को यदि केंद्र सरकार विकास के लिए पैसा नहीं दे रही है, तो बिहार सरकार के जनप्रतिनिधि आंदोलन करें. मुखिया संघ उनके साथ हमेशा खड़ा है. कांग्रेस के जिला प्रवक्ता ने जो आरोप मुखिया संघ पर लगाया है, वह बिल्कुल ही गलत है. ये बातें मुखिया संघ के सदर प्रखंड […]
औरंगाबाद नगर : बिहार सरकार को यदि केंद्र सरकार विकास के लिए पैसा नहीं दे रही है, तो बिहार सरकार के जनप्रतिनिधि आंदोलन करें. मुखिया संघ उनके साथ हमेशा खड़ा है. कांग्रेस के जिला प्रवक्ता ने जो आरोप मुखिया संघ पर लगाया है, वह बिल्कुल ही गलत है. ये बातें मुखिया संघ के सदर प्रखंड अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने कही हैं. उन्होंने आगे कहा कि जिला प्रवक्ता रामविलास सिंह द्वारा यह भी कहा गया है कि शीशा के घरवाले दूसरे के घर पर पत्थर नहीं फेंकें.
कांग्रेस प्रवक्ता को जानना चाहिए कि शीशे का घर मुखिया का नहीं है. सबको पता है कि शीशे का घर किसका है. जरूरत पड़ी, तो उसे भी हम लोग समय पर बताने का काम करेंगे. जिला प्रवक्ता को मालूम होना चाहिए कि जॉब कार्ड बनाने का अधिकार मुखिया का नहीं है. लेकिन, जनता की सेवा के लिए मुखिया तत्पर रहते हैं. मुखिया लोग ग्रामीण इलाके की जनता का विकास चाहते हैं और विकास करेंगे, लेकिन बिहार सरकार द्वारा विकास के लिए पैसे नहीं दे रही है.
जब इसे जनता के समक्ष रखा गया, तो कांग्रेस के जिला प्रवक्ता राम विलास सिंह को बुरा लगा और उन्होंने प्रतिक्रिया दी. जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए था. इसमें तो कोई राजनीति ही नहीं करनी चाहिए, बल्कि मुखिया के साथ रहना चाहिए. ताकि, गांव का विकास हो सके. इधर, मुखिया रविंद्र यादव, कौशल मेहता, रिंकू देवी, रूपा पासवान ने भी कांग्रेस प्रवक्ता के बयान का विरोध किया है. साथ ही कहा है कि सभी मुखिया मिल कर संगठन को मजबूत करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




