महुआ शराब के साथ पकड़ाया

Published at :19 Feb 2017 6:36 AM (IST)
विज्ञापन
महुआ शराब के साथ पकड़ाया

अंबा : अंबा पुलिस ने जौड़ा पर गांव से 22 लीटर शराब के साथ तीन धंधेबाज व दो लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि उक्त गांव में शराब बनाए जाने की भनक लगी थी. सूचना के आधार पर गांव के कौशिला देवी के घर में छापेमारी किया […]

विज्ञापन

अंबा : अंबा पुलिस ने जौड़ा पर गांव से 22 लीटर शराब के साथ तीन धंधेबाज व दो लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि उक्त गांव में शराब बनाए जाने की भनक लगी थी. सूचना के आधार पर गांव के कौशिला देवी के घर में छापेमारी किया गया तो 22 लीटर चुलाया हुआ महुआ शराब बरामद हुआ. पुलिस ने कौशिला के साथ उसके बेटे दिलीप कुमार व धंधेबाज झखरी निवासी मुन्ना सिंह को गिरफ्तार कर लिया. इसके साथ ही दरवाजे पर जौड़ा पर गांव के ही सत्येन्द्र पासवान व विनोद पासवान नशे की हालत में पकड़े गये. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांचों को जेल भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन