चिकित्सा व्यवस्था को लेकर हंगामा, तीन युवक हिरासत में

Published at :01 Feb 2017 2:16 AM (IST)
विज्ञापन
चिकित्सा व्यवस्था को लेकर हंगामा, तीन युवक हिरासत में

घंटों चला हाइवोल्टेज ड्रामा, हुई हाथापाई औरंगाबाद शहर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देव मंगलवार को चिकित्सा व्यवस्था से नाराज कुछ युवकों ने जम कर हंगामा किया. इस दौरान दुर्व्यवहार की सारी सीमाएं टूट गयी. यहां तक कि हाथापाई भी हुई. पता चला कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से भी हंगामा कर रहे युवक उलझे. हालांकि ऐसी […]

विज्ञापन
घंटों चला हाइवोल्टेज ड्रामा, हुई हाथापाई
औरंगाबाद शहर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देव मंगलवार को चिकित्सा व्यवस्था से नाराज कुछ युवकों ने जम कर हंगामा किया. इस दौरान दुर्व्यवहार की सारी सीमाएं टूट गयी. यहां तक कि हाथापाई भी हुई. पता चला कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से भी हंगामा कर रहे युवक उलझे.
हालांकि ऐसी बात से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने साफ तौर पर इनकार कर दिया, लेकिन हंगामे का गवाह सैकड़ों लोग बने. मामला इतना बढ़ गया कि देव थाना पुलिस पहुंची और तीन युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले गयी. वहां भी ड्रामा का दौर जारी रहा.
कभी सुलहनामा, तो कभी मुकदमा तक बात चली. मिली जानकारी के अनुसार देव प्रखंड बनुआ खैरा गांव के तीन युवक इलाज कराने देव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और इलाज के लिए तीनों भटकते रहे. चिकित्सा व्यवस्था से नाराज युवकों ने हंगामा शुरू कर दिया. स्वास्थ्य कर्मियों से उनकी झड़प भी हुई. हंगामे की सूचना पाकर देव थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार दल बल के साथ पहुंचे और तीनों युवकों को हिरासत में लिया. पता चला कि हिरासत में लिये गये युवक का नाम राकेश कुमार सिंह,मुकेश सिंह और विकास सिंह है.
यह भी पता चला कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने पहले तो पुलिस को बताया कि प्राथमिकी दर्ज की जायेगी, पर फिर सुलह समझौते की बात चल गयी. अपनी गलती के लिए युवकों ने माफी तक मांगी, इसी बीच एक डॉक्टर के कहने पर अन्य डॉक्टरों ने अपनी राय बदल दी. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मो समीद ने एफआइआर के लिए थाने में आवेदन िदया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन